फ्रेंडशिप डे पर दोस्त को दें ये शानदार तोहफे, मजबूत रिश्ते में घोलें खुशियों की मिठास

फ्रेंडशिप डे पर हर कोई अपने दोस्तों के साथ समय गुजारना चाहता है। वैसे तो दोस्त के साथ गुजारा गया हर दिन परफेक्ट होता है लेकिन इस दिन को खास बनाने के लिए आप कुछ बेहतरीन गिफ्ट अपने फ्रेंड को दे सकते हैं।
Friendship Day 2025

अगस्त का महीना युवाओं के लिए बहुत खास होता है क्योंकि इस महीने के पहले रविवार को दोस्ती का दिन यानी की फ्रेंडशिप डे (Friendship Day 2025) मनाया जाता है। इस साल 3 अगस्त को इस खास दिन को सेलिब्रेट किया जाने वाला है। इस दिन हर कोई अपने दोस्तों के साथ समय बताना चाहता है और उन्हें खास महसूस करवाना चाहता है।

जब भी दोस्तों को खास महसूस करवाने की बात आती है तो उनके साथ बिताया गया समय सबसे जरूरी माना जाता है। फ्रेंडशिप डे पर अगर आप अपने दोस्त को स्पेशल फील करवाना चाहते हैं तो उसे कोई प्यारा सा तोहफा दे सकते हैं। हम आपके लिए कुछ यूनीक गिफ्ट आईडियाज लेकर आए हैं, जो आपके दोस्त के चेहरे को खुशियों से भर देगा।

मिनी प्रोजेक्टर

प्रोजेक्टर एक ऐसी चीज है जो काफी काम का होता है। आजकल तो पोर्टेबल प्रोजेक्टर आने लगे हैं, जिन्हें कहीं भी रखकर फिल्म देखी जा सकती है। अगर आपका दोस्त भी फिल्में देखने का शौकीन है तो यह तोहफा बेस्ट रहने वाला है। इसमें गिफ्ट को आप सेट करके फ्रेंडशिप डे के दिन एक दूसरे के साथ समय बिता सकते हैं।

बुक्स

बुक्स तोहफा देने के लिए एक बेहतरीन गिफ्ट होती है। अगर आपके दोस्त को किताबें पढ़ने या उनके कलेक्शन करने का शौक है, तो आप उनकी मनपसंद किताबें या फिर कोई लेटेस्ट एडिशन गिफ्ट के तौर पर दे सकते हैं। यह तोहफा आपके दोस्त को बहुत खुशी देने वाला है।

डैशकेम

आजकल हर किसी को घूमना फिरना बहुत पसंद होता है। लोग अपनी गाड़ियां उठाते हैं और रोड ट्रिप पर निकल पड़ते हैं। अगर आप और आपके दोस्त का भी यही हाल है तो आप डैशकेम गिफ्ट में दे सकते हैं। यह रिकॉर्डिंग करने के साथ-साथ वाई-फाई, जीपीएस और इमरजेंसी सेंसर जैसे फीचर्स से लैस होता है। सुविधाजनक और सुरक्षित यात्रा के हिसाब से ये बेस्ट गिफ्ट है।

पर्सनलाइज्ड प्लांट पॉट

अगर आपके दोस्त को पेड़ पौधे लगाने का शौक है तो आप उसे कोई खूबसूरत सा इनडोर प्लांट पर्सनलाइज पॉट के साथ गिफ्ट कर सकते हैं। इनडोर प्लांट है तो इसे आसानी से कहीं पर भी रखा जा सकता है। यह आपके दोस्त को हर वक्त आपकी याद दिलाएगा।

फूड हैंपर

अगर आपके दोस्त को खाने पीने का बहुत शौक है, तो आप उसे पसंदीदा चीजों का फूड हैंपर गिफ्ट कर सकते हैं। आप अपने हाथों से भी कोई डिश बना सकते हैं और उसे सरप्राइज दे सकते हैं। यह फ्रेंडशिप डे का सबसे बेहतरीन तोहफा होगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews