कॉलेज से लेकर ऑफिस और वेडिंग फंक्शन हर जगह लगेंगी खूबसूरत, बहुत काम के हैं ये Eye Makeup टिप्स

खूबसूरत दिखना तो हर कोई पसंद करता है। इसके लिए हम सभी फैशन और स्टाइल के अलावा मेकअप पर काफी ध्यान देते हैं। आज हम आपको कुछ आई मेकअप आइडियाज देते हैं जो आपको हर मौके पर परफेक्ट बनाएंगे।
Eye Makeup Tips

शादियों का सीजन शुरू हो चुका है और हर किसी के घर में या दोस्तों में किसी न किसी की शादी जरूर होगी। जब शादियां आती है तो हम सभी अपने लुक को लेकर काफी ज्यादा सजग हो जाते हैं। यह ऐसा खास मौका होता है जब हर कोई खूबसूरत और अलग लगना चाहता है। इसके लिए हम काफी पहले से तैयारी भी शुरू कर देते हैं। सबसे ज्यादा तैयारी तो लड़कियों की होती है क्योंकि उन्हें अपने आउटफिट से लेकर फुटवियर, ज्वेलरी, मेकअप सभी चीजों पर ध्यान देना होता है।

हम कितना भी अच्छा आउटफिट पहन लें या फिर ज्वेलरी और फुटवियर कैरी कर लें। जब तक मेकअप सही नहीं होता तो हमारा खूबसूरत लग पाना मुश्किल होता है। मेकअप में हम कई सारे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं और इनमें भी हर मेकअप एरिया का अलग महत्व होता है। आंखें हमारी सुंदरता को बयां करने का काम करती हैं। इनका सही मेकअप अगर कर लिया जाए तो लुक में चार चांद लगाए जा सकते हैं। चलिए आज हम आपको कुछ ऐसे आई मेकअप आइडियाज बताते हैं, जो आपको ऑफिस से लेकर वेडिंग पार्टी तक काम आएंगे।

कॉलेज एंड ऑफिस लुक (Eye Makeup)

अगर आप कॉलेज गोइंग गर्ल्स है या आपको रोज ऑफिस जाना होता है। इसके लिए अपनी आईलिड पर प्राइमर या कंसीलर अप्लाई करें। इस तरह की बेस लंबे समय तक मेकअप को टिकाकर रखेगी। आप स्लिम कैट आई लुक ऑफिस के लिए अपना सकती हैं। इसमें लाइनर अंदर की तरफ पतला और बाहर की तरफ मोटा होता है।

नाइट आउट लुक

अगर आपको नाइट आउट के लिए जाना है, तो अपनी आंखों को ग्लैमरस लुक दे सकती हैं। ऐसे में आप पर्पल, ब्राउन या चारकोल जैसे रंगों का इस्तेमाल कर सकती हैं। ग्लिटर वाला सिल्वर या गोल्डन आईशैडो भी अप्लाई किया जा सकता है।

शादी और फेस्टिवल

अगर फेस्टिव सीजन है या फिर आपको किसी शादी में शामिल होना है तो आप स्मोकी आई लुक कैरी कर सकती हैं। इसके लिए ब्लैक या ब्राउन आईशैडो से बेस तैयार करें। इसके ऊपर ब्रॉन्ज या गोल्डन आईशैडो अप्लाई करें। अब आपको इन्हें अच्छी तरह ब्लेंड करना है। काजल और आईलाइनर आपके लुक को डिफाइन करेंगे और मस्कारा खूबसूरती को बढ़ा देगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews