Fruits For Healthy Skin: हेल्दी स्किन पाने के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 फल, मिलेंगे कई फायदे

Fruits For Healthy Skin: हेल्दी स्किन पाने के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 फल, मिलेंगे कई फायदे

Fruits For Healthy Skin: हेल्दी त्वचा के लिए फलों का सेवन करना बेहद ही जरूरी होता है। इनका सेवन करने त्वचा हाइड्रेटेड रहती है। विटामिन सी से भरपूर फल मुहाँसे के दाग-धब्बे को दूर करते हैं। वहीं विटामिन बी वाले फल स्किन को स्वस्थ बनाने का काम करते हैं। जिन्हें डाइट में शामिल करने से त्वचा को कई फायदे होते हैं।

संतरा

संतरा विटामिन सी से भरपूर होता है। रोजाना इसका सेवन करने से चेहरे पर ग्लो आता है। साथ ही यह त्वचा को हाइड्रेटेड रखने का काम करता। संतरा में एंटी-एजिंग और एंटी ऑक्सीडेंट जैसे पाए जाते हैं।

तरबूज

तरबूज में 92% पानी पाया जाता है, जो त्वचा को स्वस्थ और हाइड्रेट रखने का काम करता है। इसके अलावा तरबूज में विटामिन सी, B1 और B1 भी पाया जाता है, जो स्किन टेक्स्चर में सुधार लाता है। इसका सेवन करने से चेहरे की झुर्रियां और फाइन लाइंस कम होती है।

पपीता

त्वचा के लिए पपीता बेहद लाभदायक में लाभदायक माना जाता है। इसमें विटामिन सी, ई और बी मौजूद होता है। इसका सेवन करने से त्वचा गहराई से साफ होती है। स्किन सॉफ्ट और ग्लोइंग रहती है।

खीरा

खीरे में भी कई ऐसे गुण पाए जाते हैं, जो त्वचा को स्वस्थ रखने का काम करते हैं। इसका सेवन करने से स्किन हाइड्रेटेड रहती है। इसमें विटामिन के, विटामिन सी जैसे पोषक तत्व भी पाए जाते हैं। खीरे का सेवन करने से स्किन ग्लोइंग और खूबसूरत रहती है।

आम

आम का सेवन करना भी त्वचा के लिए फायदेमंद माना जाता है। इस फल में विटामिन ए, विटामिन और विटामिन सी मौजूद होता। आहार में आम को शामिल करने से त्वचा न सिर्फ हाइड्रेटेड रहती है, बल्कि चेहरे पर जल्दी बुढ़ापा भी नहीं दिखता।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल जानकारी साझा करना है। MP Breaking News इन बातों की पुष्टि नहीं करता। विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews