घर पर ग्रो बैग में उगाना चाहते हैं फूलगोभी, इन स्टेप्स को करें फॉलो

गार्डनिंग करने का बहुत शौक होता है, वह शहर में रहते हुए भी अपने इस शौक को पूरा कर लेते हैं। लोग घर की छत, बालकनी या फिर किचन में सब्जी या फ्रूट्स उगते हैं।
Cauliflower Plant

Gardening Tips : सर्दी के मौसम में मार्केट हरी-भरी सब्जियों से सजा नजर आता है। इनमें फूलगोभी, टमाटर, गाजर, साग, फल, आदि शामिल है। गार्डनिंग का शौक रखने वाले लोग अपने घर में भी फूलगोभी, पत्ता गोभी, मिर्ची, आदि के पौधे लगाते हैं। ऐसे में यदि आप भी फूलगोभी लगाने की सोच रहे हैं, तो आप ग्रो बैग में आसानी से इसे उगा सकते हैं।

फूलगोभी को ग्रो बैग में उगाने के लिए कुछ स्टेप्स फॉलो करने होंगे। साथ ही आपको इसके तैयार होने के लिए लगभग दो से ढाई तक इंतजार भी करना होगा। हालांकि, घर पर लगाने से आपको ताजा सब्जी खाने को मिलेगा। इससे आपके सेहत को भी नुकसान नहीं पहुंचेगा।

गार्डनिंग टिप्स (Gardening Tips)

दरअसल, जिन लोगों को गार्डनिंग करने का बहुत शौक होता है, वह शहर में रहते हुए भी अपने इस शौक को पूरा कर लेते हैं। लोग घर की छत, बालकनी या फिर किचन में सब्जी या फ्रूट्स उगते हैं। इसके लिए उन्हें अपना थोड़ा सा समय खर्च करना होता है। साथ ही पैसे की भी बचत होती है और घर की सजावट भी बढ़ती है।

ऐसे उगाएं फूलगोभी (Cauliflower Plant)

  • फूल गोभी उगाने के लिए आपको अच्छी क्वालिटी के ग्रो बैग खरीदें।
  • अब इसमें मिट्टी डालें। इस मिट्टी में आप जैविक खाद मिला सकते हैं।
  • आप मिट्टी में वर्मी कंपोस्ट और कोकोपीट भी मिला सकते हैं।
  • अब नर्सरी से फूलगोभी की बीज खरीद कर ले आएं।
  • अब ग्रो बैग में मिट्टी को भर लें, फिर इसमें फूलगोभी के बीज को रोपें।
  • इसे आप 1 से 2 सेंटीमीटर की गहराई में बोएं।
  • साथ ही मिट्टी में हल्का सा पानी डालें।
  • ध्यान रहे आपको इसमें पानी जमा नहीं होने देना है, वरना पौधे अंकुरित नहीं होंगे।
  • जैसे ही पौधा थोड़ा-थोड़ा खिलना शुरू करें, आप इसमें उर्वरक डाल सकते हैं।
  • ग्रो बैग को आप ऐसी जगह पर रखें, जहां 6 से 7 घंटे पर्याप्त मात्रा में धूप मिल सके।
  • बता दें कि करीब 70 से 80 दिनों में फूलगोभी खाने लायक हो जाएगा।

इन बातों का रखें ध्यान

इतने दिन आपको फूलगोभी का ध्यान रखना है। समय-समय पर इसमें खाद, उर्वरक और पानी डालते रहे। वरना पौधा सूख सकता है और आपकी मेहनत बेकार हो सकती है। इसे अगस्त के लास्ट वीक से सितंबर में बोएं, जिससे यह सर्दी का मौसम आते-आते तैयार हो सके।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews