गमले में उगाना चाहते हैं चंपा का फूल, फॉलो करें ये टिप्स, बढ़ेगी घर की सुंदरता

इसे लगाने का बेस्ट समय तो फरवरी से मार्च के बीच का होता है, लेकिन आप इसे किसी भी महीने में लगा सकते हैं। चंपा का पौधा आप घर की खूबसूरती बढ़ाने के साथ-साथ पूजा-अर्चना के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
Champa Plant

Gardening Tips : यदि आप गार्डनिंग का शौक रखते हैं और चंपा का फूल अपने घर पर उगाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको कुछ जरूरी स्टेप्स फॉलो करने होंगे। जिससे आप आसानी से गमले में ही चंपा का फूल उगा सकते हैं और अपने घर की सजावट बढ़ा सकते हैं।

अक्सर लोग अपने गार्डन में तरह-तरह के फूल लगते हैं। जगह की कमी होने के कारण गमले में ही फूलों की कई वैराइटीज आपको देखने को मिल जाएगी। इससे घर देखने में सुंदर भी लगता है।

चंपा का फूल (Gardening Tips)

गांव में जगह जमीन की कोई कमी नहीं होती, इसलिए लोग आसानी से कहीं पर भी कोई भी पौधा लगा देते हैं, लेकिन शहर में रहने वाले लोगों को किसी भी चीज को उगाने से पहले सोचना पड़ता है। हालांकि, जो लोग गार्डनिंग का शौक रखते हैं वह बहुत कम स्पेस में भी गार्डनिंग कर लेते हैं। अक्सर आपको फ्लैट की बालकनी में गमले में लगे हुए बहुत सारे फूल देखने को मिलेंगे। जिनमें गुड़हल के फूल, गुलाब के फूल, चंपा के फूल सहित अन्य कई फलों के पौधे भी शामिल है।

ऐसे लगाएं पौधा (Champa Plant)

  • चंपा का फूल लगाने के लिए सबसे पहले आपको नर्सरी में जाकर गमला खरीदना है। इसका आकार छोटा भी होगा, तो यह पौधा आसानी से लग जाएगा।
  • साथ ही आपको नर्सरी से चंपा का पौधा भी खरीद कर लाना है।
  • अब गमले को मिट्टी से भर दें।
  • फिर इसमें चंपा का पौधा लगा देना है।
  • अगर आप चाहते हैं कि पौधा जल्दी ग्रोथ करें, तो आपको इसमें बोन मील डालना है।
  • इसके अलावा, आप गोबर की खाद भी डाल सकते हैं।
  • अमूमन हर पेड़ पौधे को पानी की जरूरत होती है, ताकि उसकी ग्रोथ अच्छे से हो सके। अगर पॉसिबल है, तो आप स्प्रे बोतल से पानी डालें।
  • ऐसा करने से चंपा का फूल और पत्तियां पीली नहीं पड़ेगी।
  • अब इस गमले को उठाकर ऐसी जगह पर रख दें, जहां पर्याप्त मात्रा में धूप की किरणें पड़ती हो।
  • कम-से-कम 5 से 6 घंटा पौधे में धूप लगना बेहद जरूरी है, तभी पौधा जल्द-से-जल्द बढ़ेगा।

पूजा में कर सकते हैं इस्तेमाल

इसे लगाने का बेस्ट समय तो फरवरी से मार्च के बीच का होता है, लेकिन आप इसे किसी भी महीने में लगा सकते हैं। चंपा का पौधा आप घर की खूबसूरती बढ़ाने के साथ-साथ पूजा-अर्चना के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा, चंपा के फूल औषधिय गुणों से भरपूर होता है। इसके रस से त्वचा रोग, सिर दर्द और थकान जैसी समस्याओं से राहत मिल जाती है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews