
आज के समय में मेकअप ट्रेंड्स तेजी से बदलते हैं, लेकिन लिपस्टिक का न्यूड शेड हर लड़की की फेवरेट लिस्ट में हमेशा टॉप पर रहता है। खासकर Gen Z गर्ल्स के बीच ये शेड्स काफी पॉपुलर हो चुके हैं, क्योंकि ये हर स्किन टोन पर जचते हैं और पूरे लुक को नैचुरल टच देते हैं।
चाहे कॉलेज का कैजुअल डे हो, ऑफिस का मीटिंग लुक या फिर दोस्तों के साथ पार्टी, न्यूड लिपस्टिक शेड्स हर जगह फिट बैठते हैं। यही वजह है कि ब्यूटी एक्सपर्ट्स भी सलाह देते हैं कि हर लड़की की मेकअप किट में कम से कम 4-5 न्यूड शेड्स जरूर होने चाहिए।
क्यों न्यूड लिपस्टिक शेड्स बन रहे हैं हर लड़की की पहली पसंद?
1. नैचुरल और एलिगेंट लुक
न्यूड लिपस्टिक का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह चेहरे को सिंपल लेकिन एलिगेंट टच देता है। ये शेड्स कभी ओवरडोन नहीं लगते और मेकअप को बैलेंस करते हैं। अगर आप बिना ज्यादा कोशिश किए स्मार्ट दिखना चाहती हैं तो न्यूड शेड्स आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हैं।
2. हर स्किन टोन पर सूट
न्यूड शेड्स की खासियत है कि ये किसी भी स्किन टोन पर अच्छे लगते हैं। चाहे आपकी स्किन फेयर हो, मीडियम हो या डार्क, हर किसी के लिए मार्केट में परफेक्ट न्यूड शेड मौजूद है। यही वजह है कि ब्यूटी इंफ्लुएंसर्स भी इन्हें अपनी डेली मेकअप रूटीन में शामिल करती हैं।
3. हर मौके के लिए परफेक्ट
न्यूड लिपस्टिक शेड्स सिर्फ ऑफिस या कैजुअल लुक तक सीमित नहीं हैं। इन्हें आप पार्टी, शादी या खास मौकों पर भी आसानी से कैरी कर सकती हैं। अगर आप चाहें तो न्यूड शेड को स्मोकी आई मेकअप या हेवी ड्रेसिंग के साथ भी बैलेंस कर सकती हैं, जिससे आपका लुक और भी आकर्षक लगेगा।

