
क्या आपने गौर किया है कि आजकल के बच्चे मोबाइल, टैबलेट और स्मार्ट टीवी चलाने में उतने ही तेज़ हैं, जितना कभी हम खिलौनों से खेलने में थे? अगर आपका बच्चा साल 2010 से 2025 के बीच पैदा हुआ है, तो वह जनरेशन अल्फा का हिस्सा है यानी वह पीढ़ी जो तकनीक और सोशल मीडिया के बीच ही बड़ी हो रही है।
लेकिन सवाल यह है कि जब बच्चों की पूरी दुनिया ऑनलाइन हो, तो पेरेंट्स कैसे उन्हें बैलेंस करना सिखाएं? कैसे उनकी असीम जिज्ञासा, स्मार्टनेस और कभी-कभी जिद को संभालें? यही चुनौती आज हर माता-पिता के सामने है। आइए जानते हैं कि आखिर इस डिजिटल जनरेशन के साथ तालमेल कैसे बैठाया जाए।
जनरेशन अल्फा की परवरिश क्यों है चुनौतीपूर्ण?
1. डिजिटल नेचुरल्स
जनरेशन अल्फा वह पीढ़ी है जो जन्म से ही इंटरनेट, स्मार्टफोन और AI टूल्स से घिरी हुई है। इन्हें “डिजिटल नेचुरल्स” भी कहा जाता है क्योंकि इनके लिए टेक्नोलॉजी कोई नया कौतूहल नहीं, बल्कि रोजमर्रा की ज़िंदगी का हिस्सा है।
लेकिन यही टेक्नोलॉजी माता-पिता के लिए चुनौती बन जाती है। पहले जहां बच्चे किताबों से सीखते थे, अब यूट्यूब ट्यूटोरियल और चैटबॉट्स से सवालों के जवाब पाते हैं। ऐसे में पेरेंट्स को ज़रूरत है कि वे बच्चों को सिर्फ टेक-फ्रेंडली ही न बनाएं, बल्कि रियल लाइफ स्किल्स जैसे कम्युनिकेशन, इमोशनल इंटेलिजेंस और क्रिएटिविटी भी सिखाएं।
2. ओवर-इन्फॉर्मेशन और अटेंशन गैप
आज का बच्चा कुछ सेकंड में वीडियो स्वाइप करता है और एक ऐप से दूसरे ऐप पर कूद जाता है। यह उनकी “कम अटेंशन स्पैन” की निशानी है। रिसर्च बताती है कि जनरेशन अल्फा का फोकस टाइम पहले की तुलना में काफी छोटा हो चुका है।
पेरेंट्स को यहां समझदारी से काम लेना होगा। बच्चों को सिर्फ स्क्रीन टाइम कम करने की सलाह देना काफी नहीं है, बल्कि उन्हें इंटरेस्टिंग ऑफलाइन एक्टिविटीज़ में व्यस्त करना होगा जैसे आर्ट, डांस, म्यूज़िक या स्पोर्ट्स। इससे उनका माइंड एक्टिव रहेगा और वे बोरियत से बचेंगे।
3. इमोशन्स को समझना है ज़रूरी
जनरेशन अल्फा सिर्फ टेक-सेवी ही नहीं, बल्कि बहुत इमोशनल और सेंसिटिव भी है। ये बच्चे अपनी बात खुलकर कहने में विश्वास रखते हैं, लेकिन कभी-कभी छोटी-सी बात पर हर्ट हो जाते हैं।
आज पैरेंटिंग का मतलब सिर्फ डिसिप्लिन नहीं, बल्कि इमोशनल सपोर्ट भी है। पेरेंट्स को बच्चों की बातें ध्यान से सुननी चाहिए, उन्हें अपनी फीलिंग्स शेयर करने के लिए सेफ स्पेस देना चाहिए और साथ ही “एम्पैथी” यानी सहानुभूति सिखानी चाहिए।

