पनीर के छोटे टुकड़े से पाए सुंदर त्वचा, ऐसे बनाए घर पर पनीर फेस पैक, स्क्रब और टोनर, जाने 

पनीर के छोटे टुकड़े से पाए सुंदर त्वचा, ऐसे बनाए घर पर पनीर फेस पैक, स्क्रब और टोनर, जाने 

जीवनशैली, डेस्क रिपोर्ट। Paneer for skin:- पनीर खाने भी बहुत स्वादिष्ट होता। इसे घर पर भी आसानी से तैयार किया जा सकता है। लेकिन क्या आपको पता है कि पनीर के छोटे से टुकड़े से अपना पूरा फेशियल कर सकते हैं। इसके लिए घर पर बना पनीर काफी ज्यादा अच्छा माना जाता है, तो आइए जानते हैं आप घर पर पनीर से फेशियल कैसे कर सकते हैं। पनीर विटामिन ए का अच्छा स्रोत माना जाता है और यह त्वचा को टोन करता है। यदि आप घर पर पनीर बना रहे हैं तो दूध फाड़ने के बाद जो पानी बच जाता है उसका इस्तेमाल आप टोनर के तौर पर कर सकते हैं। इसके लिए पानी में छोटा चम्मच गुलाब जल मिला ले और इस मिश्रण को कॉटन बॉल्स में डीप करके पूरे चेहरे पर लगाएं। आपके चेहरे पर पिंपल्स की समस्या है तो आप इसमें टी ट्री ऑयल की दो बूंद मिला सकते हैं। इससे आपका पूरा चेहरा क्लीन हो जाएगा।

यह भी पढ़े… Skin Care : बारिश में इस तरह करें अपनी त्वचा की देखभाल

पनीर से बनाए स्क्रब

आसान स्टेप्स से आप अपने चेहरे के लिए पनीर से स्क्रब भी बना सकते हैं। इसके लिए पनीर में थोड़ा ओट मिल का पाउडर मिक्स करें। यदि आपकी स्किन ड्राई है तो पनीर के साथ चीनी और शहद को मिक्स करना अच्छा होता है। वहीं यदि आपकी त्वचा कॉन्बिनेशन है तो आप पनीर के साथ चावल का पाउडर मिक्स कर सकते हैं। इन तीनों ही मिश्रण का इस्तेमाल आप अपने चेहरे को स्क्रब करने के लिए कर सकते हैं।

यह भी पढ़े… Mandira Bedi ने पति के लिए लिखी इमोशनल पोस्ट, कहा ‘तुम्हारे बिना 365 दिन’

पनीर का फेस मास्क आएगा आपके काम

यहाँ अलग-अलग स्किन के लिए अलग प्रकार के फेस पैक बताए गए हैं, जिसका इस्तेमाल आप अपने चेहरे के हिसाब से कर सकते हैं।

  1. पनीर का फेस मास्क बनाने के लिए आपको एक छोटा चम्मच बेसन, एक छोटा चम्मच मैश्ड पनीर और आधे चम्मच दही की जरूरत होगी। बाउल में इन तीनों सामग्रियों को मिक्स करें और अपने चेहरे पर अच्छे से लगा ले। 20 मिनट बाद इसे साफ कर ले।
  2. यदि आपकी स्किन ड्राई है तो आप पनीर में कॉर्न फ्लोर और एलोवेरा जेल को मिला कर फेस पैक बना सकते हैं और इसे अपने चेहरे पर लगा सकते हैं।
पनीर करेगा चेहरे को मॉइस्चराइज़

पनीर का इस्तेमाल आप मॉइस्चराइज़र की तरफ भी कर सकते हैं। इसके लिए आपको आधा चम्मच मलाई और आधा चम्मच नींबू के जूस की जरूरत होगी। इन तीनों को एक साथ मिलाकर आप अपने चेहरे और गर्दन पर मालिश करें फिर अपने चेहरे को पानी से धो लें।

Disclaimer: इस खबर का उद्देश्य केवल शिक्षित करना है। कृपया कोई भी कदम उठाने से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews