ग्लिसरीन से पाएं बेदाग और चमकदार त्वचा, महंगे प्रोडक्ट्स को कहें अलविदा

अगर आप महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स से थक चुके हैं और एक असरदार और सस्ती टिप्स की तलाश में हैं, तो ग्लिसरीन आपके लिए परफेक्ट समाधान हो सकता है. यह न केवल आपकी त्वचा को हाइड्रेट करता है, बल्कि इसे मुलायम और चमकदार भी बनाता है.
Skin Care

हर कोई यही चाहता है कि त्वचा ख़ूबसूरत और चमकदार बनी रहे. लेकिन जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है वैसे-वैसे झुर्रियां और फ़ाइन लाइंस बेहद आम समस्या बन जाती है. वैसे तो बाज़ार में तमाम प्रकार के ब्यूटी प्रोडक्ट पाए जाते हैं, जो त्वचा को जवां और चमकदार बनाने का दावा करते हैं.

इसके अलावा पार्लर में भी तमाम ट्रीटमेंट होते हैं, जो त्वचा को ख़ूबसूरत और चमकदार बनाने का दावा करते हैं, लेकिन इनमें कई प्रकार के केमिकल भी पाए जाते हैं, जो त्वचा को कुछ दिनों के लिए चमकदार तो बनाते हैं, लेकिन बाद में हद से ज़्यादा दिया था ख़राब कर देते हैं.

ग्लिसरीन का इस्तेमाल (Skin Care)

ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि आपकी त्वचा ख़राब न हो और त्वचा पर प्राकृतिक सुंदरता नज़र आए तो आप ग्लिसरीन का इस्तेमाल कर सकते हैं.

ग्लिसरीन में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुण त्वचा को नमी प्रदान करते हैं, और उसे साफ़-सुथरा बनाए रखने में भी मदद करते हैं. यह त्वचा को हाइड्रेट कर सूखापन और दाग़ धब्बों को दूर करने में मदद करता.

त्वचा को जवां बनाने के लिए

अगर आपको ऐसा महसूस हो रहा है की बढ़ती उम्र के साथ आपके चेहरे पर झुर्रियां और फ़ाइन लाइंस दिखने लगी है, तो ऐसे में ग्लिसरीन और फिटकरी को मिलाकर लगाना बहुत ही अच्छा होगा. यह मिश्रण त्वचा को गहराई से नमी देता है और चेहरे की उम्र बढ़ने के प्रभाव को भी कम कर देता है.

ड्राईनेस दूर करने के लिए

ग्लिसरीन में अद्भुत मॉइस्चराइजर गुण होते हैं, जो त्वचा को ड्राई होने से बचाते हैं और उसे लंबे समय तक नमी प्रदान करते हैं. इसे रात में सोने से पहले लगाने से त्वचा को गहराई से हाइड्रेशन मिलता है. जिससे ड्राईनेस कम होती है और त्वचा मुलायम व चमकदार बनी रहती है.

टैनिंग हटाने के लिए

अक्सर सर्दियों के मौसम में लोग धूप में बैठना पसंद करते हैं. लेकिन कई बार ये हल्की धूप भी टैनिंग का कारण बन सकती है. इसलिए सर्दियों के मौसम में टैनिंग से बचना ज़रूरी है.

ग्लिसरीन लगाने से ही धीरे-धीरे टैनिंग हट जाती है. अगर आप जल्दी और अच्छा रिज़ल्ट पाना चाहते हैं तो ऐसे में रोज़ाना रात को सोने से पहले ग्लिसरीन लगाकर सोएँ.

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews