बचे हुए चावल से निखारे चेहरे की रंगत, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका

Glow चाहिए, लेकिन पार्लर जाने का समय नहीं? तो परेशान न हों, आपकी रसोई में बचा हुआ चावल ही आपकी स्किन केयर का सबसे आसान और जादुई उपाय हो सकता है. बचे हुए चावल से बने फेस पैक और स्क्रब न केवल आपकी त्वचा को निखारेंगे, बल्कि इसे ग्लोइंग और हेल्दी भी बनाएंगे.
Skin Care

Skin Care: त्वचा सम्बंधित समस्याओं से सिर्फ चेहरे की सुंदरता ही कम नहीं होती है, बल्कि आत्मविश्वास भी कम हो जाता हैं. त्वचा संबंधित समस्याओं में पिंपल, एक्ने, पिगमेंटेशन, झुर्रियां, फाइन लाइन्स होना बेहद आम समस्या है.

इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए लोग बाज़ार में मिलने वाले तरह-तरह के प्रॉडक्ट ख़रीद लेते हैं. वहीं सोशल मीडिया पर आजकल कई लोग तरह-तरह के प्रोडक्ट का विज्ञापन करते नजर आते हैं. जिस वजह से लोगों का मन इन प्रोडक्ट की ओर आकर्षित होता है और वे बिना सोचे समझे इन्हें ख़रीद लेते हैं.

बचे हुए चावल से निखारे चेहरे की रंगत (Skin Care)

लेकिन क्या आप जानते हैं चावल का इस्तेमाल सिर्फ खाने के लिए ही नहीं किया जाता है, बल्कि इसका इस्तेमाल चेहरे को निखारने के लिए भी कर सकते हैं.  जी हाँ, हम बात कर रहे हैं, उन पके हुए चावल की जो अक्सर रात में बच जाते हैं.

चावल में प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं जो त्वचा को निखारने और मुलायम बनाने में मदद करते हैं. बचे हुए चावल का इस्तेमाल करने से चेहरे पर रंगत आती है.

बचे हुए चावल से बनाएं फेस पैक

बचे हुए चावल से बना फेस पैक त्वचा को निखारने और ग्लो देने में मदद करता है. इसे बनाने के लिए चावलों को मैश करके पहले पेस्ट तैयार करें और उसमें शहद और दूध मिलाएँ. इस पेस्ट को कम से कम अपने चेहरे पर 10-15 तक लगाकर रखें. फिर सूखने के बाद गुनगुने पानी से चेहरा साफ़ कर लें.

बचे हुए चावल से बनाएं स्क्रब

बचे हुए चावल से स्क्रब बनाकर आप डैड स्किन को आसानी से हटाकर त्वचा में ताजगी ला सकते हैं. इसके लिए चावल को मैश करें और उसमें हल्दी वह शहद मिलाएं.

इस मिश्रण को हल्के हाथों से चेहरे पर स्क्रब करें और फिर पानी से धो लें, यह त्वचा को गहराई से साफ़ करता है और डैड स्किन को हटाता है, इससे त्वचा साफ़ और हेल्दी दिखती है.

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews