Summer Skin Care: कुछ ही दिनों में पाएं गर्मियों में खोई हुई त्वचा की चमक, ऐसे बनाएं फेस पैक और पाएं निखार

Summer Skin Care: गर्मियों में तेज धूप और गर्मी से त्वचा बेजान और रूखी हो जाती है। ऐसे में त्वचा को हाइड्रेटेड और स्वस्थ रखना बहुत जरूरी है। दही, जो कि अपने ठंडा करने वाले और मॉइश्चराइजिंग गुणों के लिए जाना जाता है, गर्मियों में त्वचा की देखभाल के लिए एक बेहतरीन प्राकृतिक उपाय है।
Winter Skin Care

Summer Skin Care: गर्मी के मौसम में अक्सर त्वचा में चिपचिपाहट का सामना लोगों को करना पड़ता है। तपती गर्मी और चिलचिलाती धूप के कारण त्वचा संबंधित कई समस्याएं होने लगती है। जैसे एक्ने पिंपल, झुर्रियां, फाइन लाइंस और दाग-धब्बे आदि बेहद आम है। जैसे-जैसे मौसम बदलता है वैसे-वैसे स्किन केयर रूटीन भी बदलना चाहिए। हर मौसम में अलग स्किन केयर रूटीन अपनाना चाहिए। अब गर्मी का मौसम चल रहा है ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि आप गर्मी की चिपचिपाहट से त्वचा को दूर रखने के लिए किस तरह ध्यान रख सकते हैं, गर्मी के दिनों में दही न सिर्फ खाने के लिए अच्छा होता है बल्कि चेहरे पर लगाने के लिए भी काफी अच्छा होता है। यह त्वचा की रूखेपन कील मुंहासे को दूर करता है। इसी के चलते आज हम आपको बताएंगे कि आप दही का इस्तेमाल कर किस तरह अलग-अलग प्रकार के फेस पैक बना सकते हैं और गर्मी में त्वचा पर निखार पा सकते हैं।

कैसे बनाएं दही का फेस पैक

1. दही और बेसन का फेस पैक

2 चम्मच दही
1 चम्मच बेसन
1 चुटकी हल्दी
सभी सामग्री को अच्छी तरह मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट बना लें। इसे चेहरे और गर्दन पर लगाएं और 15-20 मिनट तक सूखने दें। बाद में ठंडे पानी से धो लें। यह पैक त्वचा को हाइड्रेट करेगा, टैनिंग हटाएगा और रंगत निखारेगा।

2. दही और खीरे का फेस पैक

2 चम्मच दही
1/2 खीरा (कद्दूकस किया हुआ)
1/2 चम्मच गुलाब जल
सभी सामग्री को अच्छी तरह मिलाकर एक स्मूथ पेस्ट बना लें। इसे चेहरे और गर्दन पर लगाएं और 15-20 मिनट तक सूखने दें। बाद में ठंडे पानी से धो लें। यह पैक त्वचा को ठंडक देगा, सूजन कम करेगा और छिद्रों को कम करेगा।

3. दही और शहद का फेस पैक

2 चम्मच दही
1 चम्मच शहद
1/2 चम्मच नींबू का रस (वैकल्पिक)
सभी सामग्री को अच्छी तरह मिलाकर एक चिकना पेस्ट बना लें। इसे चेहरे और गर्दन पर लगाएं और 15-20 मिनट तक सूखने दें। बाद में ठंडे पानी से धो लें। यह पैक त्वचा को पोषण देगा, मुलायम बनाएगा और चमकदार बनाएगा।

(Disclaimer- यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं के आधार पर बताई गई है। MP Breaking News इसकी पुष्टि नहीं करता।)

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews