नए साल में आएगा चेहरे पर ग्लो, स्किन केयर रूटीन में करें छोटा-सा बदलाव, जरूर करें ये 5 काम

नए साल में आएगा चेहरे पर ग्लो, स्किन केयर रूटीन में करें छोटा-सा बदलाव, जरूर करें ये 5 काम

Skin Care Routine: साल 2022 खत्म होने जा रहा है। इसी के साथ नए साल की शुरुआत हो रही है। नववर्ष में भी आप भी यदि त्वचा को खूबसूरत और स्वस्थ बनाकर रखना चाहते हैं तो अपने डेली रूटीन से कुछ कुछ चीजों को जरूर शामिल कर ले। त्वचा की सही देखभाल ना करने आपकी खूबसूरती खराब होती है। जिस तरीके से बीमारी से बचने के दवाइयों की जरूरत होती है, ठीक वैसे ही स्किन को भी समय-समय पर उचित देखभाल की जरूरत होती है। इससे आपका चेहरा हमेशा खूबसूरत और चमकदार बना रहता है। इसके लिए आप कुछ टिप्स भी फॉलो कर सकते हैं। हम आपको उन चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे अपने डेली रूटीन में जरूर शामिल करें।

आई क्रीम भी जरूरी

त्वचा की देखभाल के साथ-साथ आंखों का ख्याल भी बहुत जरूरी होता है। आँखों के आसपास की त्वचा खराब होने से पूरा चेहरा खराब लगता है। इसके लिए आई क्रीम का इस्तेमाल करना बहुत ही ज्यादा लाभदायक होगा।

मॉइस्चराइज़र का करें इस्तेमाल

सर्दियों का मौसम चल रहा है। इस दौरान स्किन काफी ड्राई हो जाती है, जिसके लिए मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करना बहुत ही ज्यादा जरूरी होता है। इसलिए सही मॉइस्चराइज़र को डेली रूटीन में जरूर शामिल। आप नारियल तेल का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इससे आपकी खूबसूरती बनी रहेगी।

टोनर को भी करें शामिल

टोनर का इस्तेमाल स्किन के लिए बहुत ही ज्यादा आवश्यक होता है।  इसके इस्तेमाल से त्वचा में एक्स्ट्रा ऑयल खत्म होता है। साथ ही स्किन टाइट होती है। यह त्वचा को हाइड्रेटेड भी रखता है। इसमें एंटी एजिंग के लक्षण पाए जाते हैं। डेली रुटीन में शामिल करने से आपके चेहरे पर निखार बना रहेगा।

सनस्क्रीन करेगा देखभाल

सनस्क्रीन को हमेशा अपने चेहरे पर लगाएं, चाहे आप घर से बाहर जाए या ना जाए। यह सूरज की हानिकारक किरणों से त्वचा की रक्षा करता है। ही जिसके कारण दाग-धब्बे और टैनिंग जैसी समस्याओं से राहत मिलती है। गर्मी सर्दी, बरसात सभी मौसम में इसका इस्तेमाल करना आवश्यक होता है।

जरूर करें स्क्रब

चेहरे को स्क्रब करना बहुत ही ज्यादा जरूरी होता है। इसके नियमित इस्तेमाल डेट सेल्स बाहर निकलती है और चेहरे पर निखार आता है। हाइपरपिगमेंटेशन जैसी समस्याएं भी कम होती है। इसके लिए आप कॉफी पाउडर और ब्राउन शुगर का इस्तेमाल कर सकते हैं। बाजारों में भी अलग-अलग प्रकार के ऑर्गेनिक स्क्रब भी उपलब्ध होते हैं आप उनका भी यूज कर सकते हैं।

Disclaimer: इस खबर का उद्देश्य केवल जानकारी साझा करना है। यह जानकारियों पर आधारित है। कोई भी उपाय आजमाने से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews