जानें कब से शुरू हो रहा गोवा का सनबर्न फेस्टिवल, आयोजन स्थल में हुआ बदलाव, पर्यटन विभाग ने रखी कई शर्तें

Goa Sunburn Festival

Goa Sunburn Festival : एशिया का सबसे बड़ा इलेक्ट्रॉनिक डांस-म्यूजिक फेस्टिवल सनबर्न फेस्टिवल का आयोजन इस साल आयोजित हो सकता है। इसके लिए गोवा के पर्यटन विभाग की एम्पावरमेंट कमेटी ने स्थान परिवर्तित कर फेस्टिवल आयोजित करने की अनुमति दे दी है। लेकिन इसके लिए कुछ शर्तें भी विभाग द्वारा रखी गई है जिसका अगर पालन किया जाए तो ही ये फेस्टिवल आयोजित किया जा सकेगा।

अगर शर्तें नहीं मानी गई तो इस बार ये फेस्टिवल नहीं हो सकेगा। आपको बता दे, सनबर्न फेस्टिवल में हर साल हजारों लोग शामिल होने के लिए दिसंबर के महीने में गोवा जाते हैं। ऐसे में देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों से गोवा का हर होटल और रिसॉर्ट पूरा भरा रहता है। चलिए जानते हैं कब होगा सनबर्न का आयोजन?

कब होगा Sunburn का आयोजन?

Goa Sunburn Festival

इस साल गोवा सनबर्न फेस्टिवल का आयोजन 31 दिसंबर के दिन आयोजित नहीं किया जाएगा। इस तारीख के लिए पर्यटन विभाग द्वारा अनुमति नहीं दी गई है। ऐसे में 28 दिसंबर से 30 दिसंबर तक ही फेस्टिवल का आयोजन किया जा सकता है। लेकिन अगर विभाग की शर्तें मंजूर की गई तो नहीं तो ये फेस्टिवल आयोजित नहीं होगा। बता दे, इस साल गोवा के मशहूर सनबर्न फेस्टिवल का 17वां संस्करण होगा। चलिए जानते हैं क्या है विभाग की शर्तें –

पर्यटन विभाग की शर्तें

Goa Sunburn Festival

  • 28-30 दिसंबर तक ही फेस्टिवल का आयोजन किया जा सकता है।
  • 31 दिसंबर के दिन फेस्टिवल आयोजित नहीं होगा।
  • रात 10 बजे तक म्यूजिक बन करना होगा।
  • फेस्टिवल सिर्फ शाम 4 बजे से रात 10 बजे तक ही संचालित किया जा सकेगा।
  • सनबर्न फेस्टिवल का आयोजन इस बार नॉर्थ गोवा के पेरनम तालुका में नहीं होगा।
  • इस बार का आयोजन नॉर्थ गोवा के Vagator में आयोजित किया जाएगा।
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews