बस ये 1 काम करें, छोटे से गमले में भी खूब खिलेगा करी पत्ता का पौधा, इस सीक्रेट ट्रिक से दिखेगा कमाल

Curry Leaf Plant: अगर आप भी चाहते हैं कि आपके घर में करी पत्ते का पौधा तेजी से बढ़े और हर समय हरी-भरी पत्तियां देता रहे, तो यह माली की सीक्रेट ट्रिक आपके लिए कमाल कर सकती है। सिर्फ एक छोटे से गमले में भी आप पूरा करी पत्ते का जंगल खड़ा कर सकते हैं।
Curry Leaf Plant

भारत में हर घर में करी पत्ता का इस्तेमाल किया जाता है। करी पत्ता खाने में स्वाद बढ़ाने का काम करता है। करी पत्ता का इस्तेमाल कई तरह की दवाई गोलियों को बनाने में भी किया जाता है। इतना ही नहीं बालों और त्वचा को स्वस्थ रखने के लिए भी करी पत्ता का इस्तेमाल तरह तरह से किया जाता है। साउथ इंडियन खाना तो करी पत्ता के बिना अधूरा लगता है।

जिन लोगों को अपने घरों में पेड़ पौधे लगाने का शौक़ होता है वे लोग अपने घर में करी पत्ता का पौधा भी ज़रूर लगाते हैं। शुरुआत में तो पौधे में ख़ूब सारी पत्तियां आती है, लेकिन फिर कुछ समय के बाद पौधा अच्छी देखभाल करने के बावजूद भी सूख जाता है और पत्तियाँ आना भी बंद हो जाती है, क्या आपका करी पत्ता का पौधा सूख रहा है। अगर हाँ, तो चलिए जानते हैं कि आख़िर किस तरह से करी पत्ते के पौधे की देखभाल करनी चाहिए।

छोटे से गमले में भी खूब खिलेगा करी पत्ता का पौधा (Curry Leaf Plant)

प्रुनिंग करें

करी पत्ते के पौधे की अच्छी ग्रोथ के लिए, पौधे की प्रुनिंग करना बहुत ज़रूरी होता है। अगर आप चाहते हैं कि मार्च अप्रैल के महीने में करी पत्ता का पौधा हरा भरा और घना रहे, तो ऐसे में दिसंबर के महीने में आपको प्रुनिंग करनी चाहिए। प्रुनिंग करने के बाद दो महीने के अंदर ही काफ़ी फ़र्क नज़र आता है, प्रुनिंग करने से पुरानी और मुरझायी हुई पत्तियाँ हट जाती है, और नई पत्तियों को उगने के लिए जगह मिलती है।

ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर का करें इस्तेमाल

करी पत्ते के पौधे की अच्छी देखभाल के लिए बाज़ार में मिलने वाले कैमिकल वाले फर्टिलाइजर का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। घर पर बनाएँ गए फर्टिलाइजर का इस्तेमाल करना चाहिए, जैसे की गोबर का फर्टिलाइजर, फल और सब्ज़ियों के छिलकों का फर्टिलाइजर, या फिर बची हुई चाय पत्ती का फर्टिलाइजर, ऐसे ही ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर का इस्तेमाल करने से पौधा ख़ूब घना हो जाता है।

इन बातों का रखें ध्यान

  • करी पत्ते के पौधे को सीधे धूप में रखने से बचें, ज़्यादा धूप खाने से पौधे की पत्तियाँ जल सकती है। ख़ास तौर पर गर्मियों के मौसम में कड़क धूप होती है ऐसे में सीधे धूप में रखने से पौधा पूरी तरह से जल सकता है। गर्मी के मौसम में तेज धूप से बचाने के लिए पौधे को शेड में रख सकते हैं या फिर ग्रीन कपड़े की मदद से पौधे को ढक भी सकते हैं।
  • इस बात का विशेष ध्यान रखें कि करी पत्ते के पौधे को अधिक पानी की आवश्यकता होती है। इसलिए पौधे की मिट्टी को बिलकुल भी सूखने ना दें। जैसे ही आपको लगे कि पौधे की मिट्टी सूख रही है वैसे ही पौधे में पानी डाल दें। पानी पौधे को स्वस्थ रखने में मदद करता है और पौधों में नमी बनाए रखता है। लेकिन इस बात का ध्यान रखने की ओवर वॉटरिंग नहीं होनी चाहिए, जब मिट्टी सूखी हुई नज़र आए तभी उसमें बार बार पानी डालें, वरना दिन में एक बार पानी डालना भी काफ़ी है।
Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews