बाल झड़ना होगा बंद! स्कैल्प को मजबूत बनाएगा लहसुन का पानी, ऐसे करें इस्तेमाल

अगर बाल जड़ से टूटते हैं या स्कैल्प कमजोर हो गया है तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं। लहसुन का पानी आपके बालों की सेहत सुधार सकता है। जानिए कैसे लहसुन से बना पानी आपके स्कैल्प को मजबूत बनाता है और बालों को झड़ने से रोकता है।
Hair Care

आजकल हर कोई मजबूत, घने और चमकदार बाल चाहता है। लेकिन बदलते मौसम, गलत खानपान और तनाव की वजह से बालों की जड़ें कमजोर होने लगती हैं। ऐसे में घर पर मौजूद एक चीज आपकी मदद कर सकती है, लहसुन का पानी।

लहसुन न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाता है, बल्कि बालों की सेहत सुधारने में भी जबरदस्त काम करता है। स्कैल्प अगर कमजोर हो जाए तो बाल जल्दी झड़ने लगते हैं। लहसुन के पानी से सिर की मालिश करने से स्कैल्प की जड़ें मज़बूत होती हैं और बालों का झड़ना कम होता है।

लहसुन का पानी कैसे बनाए स्कैल्प को मज़बूत

लहसुन में छुपे हैं जादुई गुण

लहसुन में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होते हैं। ये स्कैल्प पर जमा गंदगी और फंगल इंफेक्शन को खत्म करते हैं, जिससे स्कैल्प साफ और हेल्दी रहता है। जब स्कैल्प हेल्दी होगा, तो बाल खुद-ब-खुद मजबूत होंगे।

लहसुन का पानी कैसे बनाएं और इस्तेमाल करें

इस आसान नुस्खे को आप घर पर ही बना सकते हैं। 6-7 लहसुन की कलियों को पानी में उबालें और ठंडा होने पर इसे छान लें। फिर इस पानी से स्कैल्प की मालिश करें। चाहें तो रुई की मदद से भी इसे स्कैल्प पर लगा सकते हैं। हफ्ते में दो बार इस्तेमाल करने से फर्क दिखने लगेगा।

बालों को झड़ने से रोके, नई ग्रोथ बढ़ाए

लहसुन का पानी स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है। इससे बालों की जड़ें मज़बूत होती हैं और बालों का झड़ना रुकता है। साथ ही यह नई हेयर ग्रोथ को भी बढ़ावा देता है। अगर लंबे समय तक इसका इस्तेमाल किया जाए तो पतले बाल घने दिखने लगते हैं।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews