बालों के लिए कौन सा तेल है बेस्ट नारियल या कैस्टर ऑयल, जानें इसके फायदे

बालों के झड़ने से बचाव के लिए तेल लगाना सबसे असरदार उपाय है। नारियल तेल बालों को मजबूत और मुलायम बनाता है, जबकि कैस्टर ऑयल ग्रोथ और घनापन बढ़ाता है। पढ़ें विस्तार से यहां...
Hair Care Tips

इन दिनों हेयर फॉल की समस्या बहुत आम बात हो चुकी है। बारिश का मौसम हो या गर्मी, सर्दी का मौसम हो, बालों का झड़ना तेजी से बढ़ता ही जा रहा है। इसके बहुत सारे कारण होते हैं। कई बार हवा में मौजूद नमी की वजह से भी बाल कमजोर होने लगते हैं और टूटना शुरू हो जाते हैं। तो वहीं कई बार गलत प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने से भी बालों का झड़ना शुरू हो जाता है। इस चीज से बचने के लिए आमतौर पर मार्केट में मिलने वाले महंगे ब्रांडेड प्रोडक्ट का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन इसका कुछ खास असर देखने को नहीं मिलता। कई बार यह थोड़ा बहुत असरदार होता भी है, लेकिन एक लिमिटेड टाइम पीरियड तक। उसके बाद वापस फिर से बालों का झड़ना शुरू हो जाता है।

इससे बचने के लिए ज्यादातर लोग रातभर बालों में तेल लगाकर रात में सो जाते हैं। फिर सुबह उठने के बाद उसे धोते हैं। अक्सर लोगों का ऐसा मानना है कि ऐसा करने से बाल मजबूत होते हैं।

तेल लगाने के फायदे

जब बात बालों की आती है, तो तेल हमेशा से भारतीय घरों में सबसे पहला और सबसे भरोसेमंद उपाय रहा है। यह हम दादी-नानी के मुंह से सुनते आए हैं। यह बालों को पोषण देता है, साथ ही स्कैल्प को रिलैक्स करने के बाद तनाव को कम कर देता है। इन सबमें सबसे बड़ा सवाल ये है कि बालों के लिए कौन-सा तेल सबसे बढ़िया है। खासकर नारियल तेल और अरंडी (कैस्टर) तेल की बात करें, तो दोनों के अपने-अपने फायदे हैं, लेकिन आज के आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि आखिर इन दोनों में से कौन-सा तेल बालों के लिए ज्यादा सही होता है।

नारियल तेल

सबसे पहले हम आपको नारियल तेल के बारे मेंं बताएंगे, जिसमें लॉरिक एसिड और मीडियम-चेन फैटी एसिड्स पाए जाते हैं, जो बालों की जड़ों तक गहराई से पहुंचकर उन्हें मजबूत बनाते हैं। यह तेल खासतौर पर डैंड्रफ कम करने में मदद करता है। बालों को मुलायम और चमकदार बनाता है। वहीं, प्रोटीन लॉस को रोककर हेयर फॉल को घटाता है। हल्का होने की वजह से इसे आसानी से डेली के इस्तेमाल किया जा सकता है। अगर आपके बाल पतले, रूखे और जल्दी टूटने वाले हैं, तो नारियल तेल आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन है।

कैस्टर तेल

अरंडी का तेल यानी कैस्टर ऑयल बालों की ग्रोथ बढ़ाने और घनापन लाने के लिए मशहूर है। इसमें रिकिनोलिक एसिड और विटामिन-ई भरपूर मात्रा में होते हैं, जो सिर में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाकर बालों की जड़ों को एक्टिव करते हैं। यह तेल पतले और खाली स्कैल्प पर नए बाल उगाने में मदद करता है। इसके एंटी-फंगल गुण स्कैल्प इंफेक्शन से बचाते हैं। दोमुंहे बाल कम करते हैं। अगर आपके बाल बहुत पतले या डैमेज्ड हैं या आप हेयर थिनिंग की समस्या से परेशान हैं, तो कैस्टर ऑयल सबसे अच्छा ऑप्शन है।

कौन-सा तेल चुनें?

असल में यह आपके बालों की जरूरत पर निर्भर करता है। अगर बाल कमजोर और झड़ने वाले हैं, तो नारियल तेल ज्यादा फायदेमंद रहेगा। अगर आप बालों को तेजी से बढ़ाना चाहते हैं और घनापन चाहते हैं, तो कैस्टर तेल आपके लिए बेहतर है। इन सबसे हटके एक सबसे असरदार तरीका ये है कि आप दोनों तेलों का मिक्स बनाकर इस्तेमाल करें। नारियल और कैस्टर तेल का कॉम्बिनेशन आपके बालों के लिए दोगुना लाभदायक साबित होगा। इसे हफ्ते में 2-3 बार लगाने से बालों को पोषण मिलेगा। साथ ही स्कैल्प हेल्दी रहेगा और बाल लंबे, मजबूत व घने हो जाएंगे।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है।)

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews