Haircare Tips: इन 5 फूलों से दूर होगी बालों की हर समस्या, आजमाएं ये उपाय, यहाँ जानें

Haircare Tips: इन 5 फूलों से दूर होगी बालों की हर समस्या, आजमाएं ये उपाय, यहाँ जानें

जीवनशैली, डेस्क रिपोर्ट। खूबसूरत से दिखने वाले फूल कई गुणों से भरपूर होते हैं। कुछ ऐसे फूल हैं, जिनमें गुण स्किन से लेकर बालों की समस्या (Flower’s Benefits For Hair) का समाधान कर सकते है। इन फूलों का इस्तेमाल करने से बाल स्ट्रॉंग और स्वस्थ बनते है। भाग-दौड़ भरी ज़िंदगी और इम्प्युर खाद्य पदार्थों के कारण बालों की समस्या (Haircare Tips) होना आम बात है। गुलाब और अड़हुल के अलावा भी कई ऐसे फूल हैं, जो बालों को स्वस्थ, शाइनी और घना बनाते हैं। आइए जानें इन्हीं फूलों के बारे में।

गुलाब का फूल

गुलाब चेहरे के लिए कितना फायदेमंद होता है, यह बात सबको पता होता है। यह गुलाब की कोमल पंखुड़ियाँ बालों को भी स्वस्थ बनती है। गुलाब के फूलों को कुछ देर पानी में उबाल लें और अब इसी पानी से अपने बालों को धोएं। ऐसा करने से आपके बालों में चमक आती है और स्कैल्प भी साफ होता है।

सदाबहार का फूल

सदाबहार का फूल आसानी से मिल जाता है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। जो बालों को हेल्दी बनाता है। बालों में इन फूलों का इस्तेमाल करने से स्कैल्प की समस्या और डैन्ड्रफ की समस्या खत्म हो जाती है।

जैस्मिन

सुगंधित जैस्मिन का फूल जिसकी खुशबू की किसी को आकर्षित करने के लिए काफी होती है, यह भी बालों के बेहद फायदेमंद होता है। यह बालों को नैचुरली मॉइस्चराइज़ करता है। जूं की समस्या खत्म करता है और बालों को शाइनी बनाता है।

लैवेंडर का फूल

लैवेंडर बालों के ग्रोथ को सुधारता है। इस फूल में एंटीसेप्टिक गुण पाए जाते हैं। इसका इस्तेमाल करने से बाल शाइनी और खूबसूरत बनते हैं। अलग-अलग तरीकों से लैवेंडर का इस्तेमाल बालों के लिए किया जा सकता है।

गेंदे का फूल

गेंदे का फूल भी बालों के लिए बहुत लाभकारी माना जाता है। यह बालों के लिए एक हेयर टॉनिक की तरह है। इसका इस्तेमाल करने से बाल नरम, शाइनी और स्वस्थ होते हैं। आप इन फूलों को सुखकर उससे हेयर पैक बनाकर बालों में लगा सकते हैं।

Disclaimer: इस खबर का उद्देश्य केवल शिक्षित करना है। एमपी ब्रेकिंग न्यूज इन बातों का दावा नहीं करता। कोई भी कदम उठाने से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews