हरियाली तीज 2025: ये दान बना सकता है आपकी किस्मत, शिव-पार्वती की कृपा से होगा जीवन सुखमय

Hariyali Teej 2025: हरियाली तीज 2025 पर अगर आप भगवान शिव और मां पार्वती का आशीर्वाद पाना चाहते हैं तो कुछ खास चीजों का दान करना बेहद शुभ माना जाता है। इस पावन मौके पर सही तरीके से किया गया दान आपके जीवन में सुख, सौभाग्य और समृद्धि बढ़ा सकता है।
Hariyali Teej 2025

श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया को मनाई जाने वाली हरियाली तीज का हिंदू संस्कृति में बेहद खास महत्व है। यह दिन सुहागिनों के लिए बहुत पावन माना जाता है। महिलाएं इस दिन व्रत रखती हैं, झूले झूलती हैं, और शिव-पार्वती की पूजा करती हैं ताकि वैवाहिक जीवन में सुख-शांति बनी रहे।

लेकिन पूजा और व्रत के साथ-साथ एक और चीज है जो हरियाली तीज को और भी फलदायी बना सकती है, वो है दान। धार्मिक ग्रंथों और ज्योतिषाचार्यों की मानें तो इस दिन कुछ खास चीजों का दान करने से पुण्य तो मिलता ही है, साथ ही घर में लक्ष्मी का वास भी होता है। आइए जानते हैं कि हरियाली तीज 2025 पर किन चीजों का दान करने से मिल सकती है शिव-पार्वती की कृपा।

हरियाली तीज पर कौन-कौन सी चीजें करें दान?

सिंदूर, चूड़ियां और सोलह श्रृंगार का सामान

हरियाली तीज पर सुहागिन स्त्रियों को सिंदूर, चूड़ियां, बिंदी, आलता और सोलह श्रृंगार की वस्तुएं दान करनी चाहिए। यह दान विवाहित जीवन को मजबूत करता है और सौभाग्य की वृद्धि करता है। इससे मां पार्वती प्रसन्न होती हैं और अखंड सौभाग्य का वरदान देती हैं।

हरा वस्त्र और फल-सब्जियां

हरियाली तीज नाम से ही साफ है कि यह हरियाली और प्रकृति से जुड़ा हुआ पर्व है। ऐसे में इस दिन हरे रंग के कपड़े, फल और हरी सब्जियों का दान करना भी बेहद शुभ होता है। यह दान जीवन में स्थिरता, स्वास्थ्य और समृद्धि लाता है।

जल और तांबे के बर्तन का दान

गर्मी के मौसम में जल दान को सबसे बड़ा पुण्य माना गया है। तीज के दिन अगर आप तांबे के लोटे या पानी की बोतल, मटके आदि का दान करते हैं, तो इससे पितरों की तृप्ति होती है और आपकी वंशवृद्धि व परिवार कल्याण होता है।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews