हरियाली तीज पर वर्किंग वुमन के लिए बेस्ट मेहंदी डिज़ाइन्स, ऑफिस से घर तक सबको करें इंप्रेस

हरियाली तीज 2025 पर वर्किंग वुमन के लिए लाएं खास स्टाइल। अगर आपके पास वक्त की कमी है, तो ये ईजी और क्विक मेहंदी डिजाइंस आपके हाथों को देंगे आकर्षक लुक। जानिए वो डिजाइंस जो कम समय में भी दिखेंगी परफेक्ट और फेस्टिव रेडी।
Quick Mehndi Designs

हरियाली तीज का त्योहार महिलाओं के लिए खास होता है। खासकर शादीशुदा महिलाएं इस दिन पूरे सोलह श्रृंगार में सजती हैं। लेकिन आज की वर्किंग वुमन के पास समय की काफी कमी होती है। ऐसे में मिनटों में लग जाने वाली आसान और सुंदर मेहंदी डिजाइंस उनकी सबसे बड़ी जरूरत बन जाती हैं।

अगर आप भी ऑफिस जाती हैं या घर-बाहर की जिम्मेदारियों में बिजी हैं और फिर भी हरियाली तीज पर खूबसूरत दिखना चाहती हैं, तो यह लेख आपके लिए है। यहां हम बता रहे हैं कुछ ऐसे जल्दी बनने वाली मेहन्दी डिजाइन जो बेहद आसान भी हैं और देखने में भी उतने ही आकर्षक।

आसान और आकर्षक मेहंदी डिजाइंस के ऑप्शंस

फिंगर टॉप फोकस डिज़ाइन

Quick Mehndi Designs

अगर आपके पास कम वक्त है तो सिर्फ फिंगर टॉप्स पर मेहंदी लगवाना एक स्मार्ट चॉइस है। ये स्टाइल दिखने में ट्रेंडी लगता है और इसे लगवाने में 10-15 मिनट से ज्यादा का समय नहीं लगता। इसमें डॉट्स, पत्तियां और बेल्स के पैटर्न बेहद कम समय में हाथों को सजाते हैं।

गोल टिक्की विद बेल

Quick Mehndi Designs

हरियाली तीज जैसे पारंपरिक पर्व पर गोल टिक्की वाली मेहंदी स्टाइल Evergreen रहती है। इसमें हाथ की हथेली के बीच एक सर्कुलर डिज़ाइन बनाया जाता है और उसके चारों तरफ बेल्स या मोतीदार आकृतियों से सजावट होती है। यह डिज़ाइन न केवल ट्रेडिशनल दिखती है बल्कि प्रोफेशनल लुक में भी मेल खाती है।

बैक हैंड स्लिम बेल डिज़ाइन

Quick Mehndi Designs

वर्किंग वुमन के लिए बैक हैंड बेल डिजाइंस परफेक्ट होते हैं। इन डिजाइंस को हाथ के पीछे की तरफ अंगूठे से लेकर कलाई तक बेल की तरह खींचा जाता है। इसमें पतली बेलें और मिनिमल फूल-पत्तियां शामिल होती हैं। ये न सिर्फ जल्दी लगती हैं बल्कि ऑफिस में फॉर्मल लुक भी बरकरार रखती हैं।

मेहंदी लगाएं स्टाइल से

वर्किंग वुमन के लिए सबसे जरूरी है कि वे अपनी पारंपरिक लुक को समय की पाबंदी के साथ मैनेज कर सकें। यही वजह है कि हरियाली तीज 2025 पर उन्हें उन मेहंदी डिजाइनों का चुनाव करना चाहिए, जो कम समय में भी ज्यादा से ज्यादा इम्पैक्ट छोड़ें।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews