हरियाली तीज पर पहन रही हैं ग्रीन आउटफिट? ये मेकअप लुक रहेगा बेस्ट

हरियाली तीज पर अगर आप ब्यूटीफुल लुक पाना चाहते हैं तो ग्रीन साड़ी के साथ शानदार मेकअप लुक क्रिएट कर सकते हैं। चलिए हम आपको बता देते हैं।
Hariyali Teej

हरियाली तीज का त्यौहार हिंदू धर्म में बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इस साल यह 27 जुलाई को मनाया जाने वाला है। महिलाओं के लिए यह व्रत बहुत ही खास होता है। इस दिन अच्छा देखने के लिए वह बहुत पहले से तैयारी करने लगती हैं। दरअसल, ये सुहाग से जुड़ा हुआ त्यौहार है इस वजह से इसे खूब धूमधाम मनाया जाता है।

अगर आप भी सावन में पड़ने वाली इस हरियाली तीज पर ग्रीन आउटफिट पहनने के बारे में सोच रही हैं, तो यह भी सोच रही होंगी कि मेकअप कैसा करना चाहिए। दरअसल हम कोई भी आउटफिट पहन ले उसे पर जब तक अच्छी तरह से मेकअप नहीं किया जाता हमारा लुक निखर कर सामने नहीं आता। चलिए हम आपको कुछ मेकअप लुक बता देते हैं।

हरियाली तीज पर लाइट रखें बेस (Hariyali Teej)

हरियाली तीज के त्योहार पर खुद को खूबसूरत बनाने के लिए आपको हैवी फाउंडेशन से बचने की कोशिश करनी चाहिए। दरअसल, साथ ज्यादा हैवी मेकअ आपका लुक खराब कर सकता है। सबसे पहले आपको अपनी बेस को लाइट रखना होगा। इसके लिए आप बीबीसी क्रीम या फाउंडेशन का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके पहले अपनी स्किन को हाइड्रेट करना बिल्कुल ना भूलें।

आई शेड्स आइडिया

आंखों को सुंदर बनाने के लिए आप ओलिव ग्रीन या फिर गोल्ड रंग का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर सिंपल ड्रेस है तो यह रंग आंखों को बहुत सुंदर बनाएंगे। आपको विंग आईलाइनर और बोल्ड मस्कारा लगाना होगा। फिनिशिंग देने के बाद लुक बिल्कुल परफेक्ट लगेगा।

लिप कलर का रखें ध्यान

अपने लोग को परफेक्ट बनाने के लिए आप वाइन, डीप पिंक या रेड रंग की लिपस्टिक ट्राई कर सकती हैं। इस तरह की लिपस्टिक शेड्स मैट में बेहद ही सुंदर नजर आएंगे। यह आपके आउटफिट को परफेक्ट बनाने का काम करेंगे।

ब्लश और हाइलाइटर

खूबसूरत दिखने के लिए हाइलाइटर और ब्लश का इस्तेमाल करना ना भूलें। आपको इसे अपनी नाक, आइब्रो बोन और चीकबोन पर लगाना होगा। सबसे आखिर में सेटिंग स्प्रे से मेकअप को सेट करें। इस तरह से आप बेस्ट मेकअप लुक क्रिएट कर सकते हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews