Hartalika Teej पर 5 मिनट में लगाएं आसान और ट्रेंडिंग डिज़ाइंस, हर कोई करेगा तारीफ

Hartalika Teej पर मेहंदी लगाने की परंपरा खास मानी जाती है। महिलाएं अपने हाथों को सुंदर बनाने के लिए नई-नई आसान और ट्रेंडिंग डिज़ाइंस ट्राई करती हैं। अगर आपके पास समय कम है तो सिर्फ 5 मिनट में तैयार होने वाली ये मेहंदी डिज़ाइंस आपके हाथों की खूबसूरती को और बढ़ा देंगी।
Hartalika Teej

Hartalika Teej का त्योहार महिलाओं के लिए बेहद खास होता है। इस दिन हाथों में सुंदर मेहंदी रचाने की परंपरा है, जिसे शुभ और मंगलकारी माना जाता है। लेकिन अक्सर महिलाएं लंबे और भारी-भरकम डिज़ाइंस बनाने में काफी समय खर्च कर देती हैं।

ऐसे में अगर आपके पास समय कम है, तो चिंता की जरूरत नहीं। अब सिर्फ 5 मिनट में आप अपने हाथों को सजाने के लिए आसान और आकर्षक मेहंदी डिज़ाइंस बना सकती हैं। ये डिज़ाइंस न सिर्फ देखने में सुंदर लगती हैं बल्कि फेस्टिव लुक के लिए परफेक्ट भी हैं।

आसान और सुंदर मेहंदी डिज़ाइंस जो मिनटों में बनें

1. फिंगर टिप्स और बेल डिज़ाइन

Hartalika Teej

अगर आपके पास बहुत कम समय है, तो फिंगर टिप्स और बेल पैटर्न वाली मेहंदी सबसे बेस्ट ऑप्शन है। इसमें सिर्फ उंगलियों पर फूल या पत्तियों का डिज़ाइन और हाथ की पीठ पर एक बेल खींच दी जाती है। ये बेहद आसान और स्टाइलिश लगती है।

2. गोल टिक्की और फ्लोरल पैटर्न

Hartalika Teej

शादी-ब्याह और त्योहारों में गोल टिक्की वाली मेहंदी हमेशा ट्रेंड में रहती है। बीच में गोल टिक्की बनाकर उसके चारों ओर छोटे-छोटे फूलों और पत्तियों के पैटर्न बना दीजिए। ये डिज़ाइन मिनटों में तैयार हो जाता है और हाथों को पूरा भरा हुआ लुक देता है।

3. अरेबिक स्टाइल सिंपल मेहंदी

Hartalika Teej

तेज और स्मार्ट दिखने वाली अरेबिक स्टाइल मेहंदी आजकल काफी पॉपुलर है। इसमें हाथ के एक साइड से लेकर कलाई तक फ्लोरल और लीफ पैटर्न बनाया जाता है। ये डिज़ाइन साफ, आकर्षक और जल्दी बनने वाला होता है। खासकर ऑफिस जाने वाली या बिज़ी महिलाओं के लिए ये बेस्ट है।

4. अरेबिक मेहंदी डिज़ाइन

Hartalika Teej

अरेबिक मेहंदी हमेशा से लड़कियों की पहली पसंद रही है। इसमें बड़े-बड़े फूल और पत्तियों के पैटर्न बनाए जाते हैं, जो देखने में बेहद स्टाइलिश लगते हैं। हाथ और पैर पर इसे लगाने से एक रॉयल टच आता है। शादी और त्योहारों के लिए यह सबसे बेस्ट डिज़ाइन है।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews