क्या आपकी गर्लफ्रेंड भी आपसे हो गई है गुस्सा, ये Relationship Tips आएंगे काम, दूर हो जाएगी नाराजगी

क्या आपकी गर्लफ्रेंड भी आपसे हो गई है गुस्सा, ये Relationship Tips आएंगे काम, दूर हो जाएगी नाराजगी

Relationship Tips : प्यार एक ऐसा एहसास होता है, जिसे शब्दों में बता नहीं किया जा सकता। हालांकि, किसी भी रिश्ते में सम्मान, भरोसा और विश्वास काफी ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। वहीं, हर किसी के जीवन में एक पल ऐसा भी आता है जब वह किसी को अपना दिल दे बैठे हैं। कई बार इस इंसान से शादी हो जाती है, तो कई बार उन्हें परिवार के खातिर समझौता कर दूसरे के साथ अपना जीवन बिताना पड़ता है। ऐसे में यदि आप शादी से पहले किसी बंधन में है, तो उस रिश्ते को गर्लफ्रेंड-ब्वॉयफ्रेंड के नाम से जाना जाता है। इस दौरान उस इंसान में जमाने की सारी खुशियां दिखाई देने लगती है। हम सभी जानते हैं कि हर रिश्ते में रूठना-मनाना चलता ही रहता है, लेकिन कई बार उन बातों को ना सुलझने पर रिश्ते उलझते चले जाते हैं।

इस बात को कोई इनकार नहीं कर सकता कि लड़कियां रिश्ते को लेकर बहुत ज्यादा सेंसिटिव होती है। ऐसे में वह आपकी बातों से जल्दी नाराज हो सकती हैं। तो चलिए आज के आर्टिकल में हम आपको आपकी गर्लफ्रेंड की नाराजगी को दूर करने के कुछ टिप्स बताएंगे, जिससे आपकी रूठी गर्लफ्रेंड फौरन मान जाएगी और उसके चेहरे पर मुस्कान आएगी।

अपनाएं ये टिप्स

  • अगर आपकी गर्लफ्रेंड आपसे रूठ गई है, तो सबसे पहले यह जानने की कोशिश करें कि आखिर ऐसा करने की वजह क्या है। कई बार मिल पार्टनर उनकी नाराजगी को कैजुअल लेते हैं और वह अपने पार्टनर को नहीं मानते। ऐसे में कई बार रिश्ते टूट जाते हैं। कोशिश करें कि उनकी बात जानकार समझकर समस्या का समाधान निकाला जाए। इसके लिए कम्युनिकेशन होना बहुत जरूरी है, आप उनसे प्यार से बात करें और अगर वह काफी ज्यादा गुस्सा है, तो उन्हें फूल या फिर चॉकलेट देकर मनाने की कोशिश करें।
  • गर्लफ्रेंड बॉयफ्रेंड में बहसबाजी होना स्वाभाविक है, लेकिन इस दौरान बीच में अहंकार ना आने दें। कोशिश करें कि नाराजगी को आपसी बातचीत करके सुलझाएं। इस दौरान आपको अपनी भाषा का खास ख्याल रखना है। गर्लफ्रेंड के लिए कोई भी ऐसी शब्द का प्रयोग ना करें, जिससे उनके आत्मसम्मान को ठेस पहुंचे। अन्यथा, यह आपके रिश्ते के लिए हानिकारक साबित हो सकता है।
  • जहां प्यार होता है, वहां तकरार भी होता है जो लोग इस बात को बखूबी समझते हैं। वह अपने रिश्ते को कभी भी टूटने नहीं देते चाहे मुद्दा जितना भी बड़ा और गंभीर क्यों ना हो। आप अपनी गर्लफ्रेंड को मनाने के लिए उनसे माफी मांग कर, उस बात को सुलझा सकते हैं। अगर आपके एक सॉरी से वह खुश हो जाती हैं, तो अवश्य अपने प्रेमिका को मना लें। इसके अलावा, आप उन्हें डेट पर ले जा सकते हैं, जहां आप खुलकर किसी भी मुद्दे पर बात करें और उन्हें इस बात को समझने का प्रयास करें।
  • ऐसा भी देखा जाता है कि कपल्स में लड़ाई होने के बाद वह एक-दूसरे से बातचीत बंद कर देते हैं। सब कुछ समय पर छोड़ देते हैं, उन्हें ऐसा लगता है कि समय के साथ सब कुछ खुद ही ठीक हो जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं होता अगर आपकी गर्लफ्रेंड नाराज है, तो किसी तीसरे को अपने रिश्ते के बीच में ना पड़ने दें। कोशिश करें कि उन्हें खुद ही मना लें। एक-दूसरे के साथ अपने मन की बात शेयर करें। अगर आपकी बात आपके पार्टनर को बहुत ज्यादा बुरी लग गई हो, तो इसके लिए उनसे माफी मांग लें, लेकिन एक-दूसरे से बातचीत ना बंद करें। इससे कई बार रिश्ते टूट जाते हैं।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।)

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews