क्या आप भी एल्यूमिनियम फॉयल में करते हैं खाना पैक, जान लें इससे होने वाले नुकसान

क्या आप भी अपने खाने को एल्यूमिनियम फॉयल में लपेटकर पैक करते हैं? अगर हां तो आपको सावधान होने की जरूरत है, एल्यूमिनियम फॉयल में खाना पैक करने से आपकी सेहत पर गंभीर असर पड़ सकते हैं।
Health

Health: एल्यूमिनियम फॉयल का इस्तेमाल हम रोजाना हमारे घर के कामों के लिए करते हैं। चाहे हमें बच्चों को स्कूल या कॉलेज में खाना पैक करके देना हो या फिर हमें खुद भी खाना पैक करके ऑफिस क्यों ना ले जाना हो। लेकिन क्या आपने कभी एल्यूमिनियम फॉयल के नुकसान के बारे में सोचा है।

एल्यूमिनियम फॉयल का इस्तेमाल रोजाना करना सेहत के लिए नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। कई बार जब कोई चीज हमारे काम को आसान बनाने लगती है, तो हम उनके नुकसान के बारे में जानना जरूरी नहीं समझते हैं। कई बार हम नुकसानों को नजरअंदाज भी कर देते हैं, क्योंकि हमारा रोजाना का काम आसान हो जाता है।

एल्यूमिनियम फॉयल के केमिकल्स

हेल्थ रिपोर्ट्स के अनुसार, एल्यूमिनियम फॉयल में पाए जाने वाले केमिकल से सेहत पर बुरा असर डाल सकते हैं, खासकर आप जब गर्म गर्म खाने को उसमें लपेटकर रखते हैं तो हाई टेंपरेचर पर एल्यूमिनियम फॉयल के केमिकल्स पिघल कर खाने में मिल जाते हैं जिससे यह केमिकल्स आपके शरीर में प्रवेश कर सकते हैं।

पाचन तंत्र और स्वास्थ्य पर बुरा असर

लगातार जब आप इसी तरह से एल्यूमिनियम फॉयल का इस्तेमाल करते हैं, तो पाचन तंत्र और स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है, धीरे-धीरे यह चीज गंभीर बीमारी का भी शिकार आपको बना सकती हैं। इसलिए कभी भी गर्म खाने को एल्यूमिनियम फॉयल में पैक नहीं करना चाहिए।

सांस लेने में दिक्कत

एल्यूमिनियम फॉयल का इस्तेमाल करने के नुकसान तुरंत समझ नहीं आते हैं जब हम गरम-गरम खाने को एल्यूमिनियम फॉयल में पैक करते हैं तो पेपर में मौजूद खतरनाक केमिकल तत्व धीरे-धीरे हमारे शरीर में जमा हो जाते हैं, जिससे हमें सांस लेने में दिक्कतें होने लगती है और इम्यून सिस्टम पर असर पड़ता है।

बटर पेपर का इस्तेमाल सुरक्षित

कभी कभार एल्यूमिनियम फॉयल का इस्तेमाल करना ठीक होता है लेकिन रोजाना इसका इस्तेमाल करना नुकसानदायक हो सकता है। इसलिए अगर आप भी रोजाना इसका इस्तेमाल करते हैं तो अब सतर्क हो जाएं। आप इसकी जगह बटर पेपर जैसे सुरक्षित ऑप्शन का चुनाव कर सकते हैं। यह न केवल सेहत के लिए फायदेमंद है बल्कि आपके खाने को भी सही तरीके से पैक करेगा।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews