अचानक खड़े होते ही कई लोगों को आता है चक्कर, इन टिप्स को अपनाकर पा सकते हैं राहत

अचानक खड़े होने पर हल्का चक्कर आना आम है, इसे ऑर्थोस्टैटिक हाइपोटेंशन कहते हैं। कारण ब्लड प्रेशर गिरना, दवाओं का असर या डिहाइड्रेशन हो सकते हैं। धीरे उठें, पानी पिएं, हल्की एक्सरसाइज करें और डॉक्टर से सलाह लें।
Dizzy when standing up

क्या आपने कभी बिस्तर या कुर्सी से अचानक उठते ही हल्का-सा चक्कर महसूस किया है? जैसे कुछ पल के लिए सब घूमता हुआ लगे, आंखों के आगे अंधेरा-सा छा जाए और फिर सब नॉर्मल हो जाए? बता दें कि ऐसे मामलों में आप अकेले नहीं हैं। ऐसा बहुत से लोगों के साथ होता है और ज्यादातर लोग इसे मामूली बात समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। इसके पीछे एक खास वजह होती है। यह ऑर्थोस्टैटिक हाइपोटेंशन की वजह से होता है यानी खड़े होते ही अचानक ब्लड प्रेशर का गिर जाता है।

जब हम लंबे समय तक बैठे या लेटे रहते हैं और अचानक खड़े हो जाते हैं, तो हमारे शरीर में खून का दबाव कुछ पल के लिए गिर जाता है। खड़े होते ही खून का कुछ हिस्सा नीचे की तरफ पैरों में चला जाता है। शरीर को इस बदलाव को संभालने में कुछ सेकंड का वक्त लगता है। ऐसे में चक्कर आना, सिर घूमना या धुंधला दिखाई देना महसूस होता है।

कुछ सेंकेड में बदलाव

यह स्थिति कुछ सेकंड में ठीक हो जाती है। अगर यह बार-बार होने लगे, तो यह शरीर का एक संकेत हो सकता है कि सब कुछ ठीक नहीं है। अक्सर 60 या 65 साल से ज्यादा उम्र के लोगों में यह समस्या देखी जाती है। उम्र बढ़ने के साथ शरीर की रिएक्शन टाइम स्लो हो जाती है, जिससे ब्लड प्रेशर को संभालने में दिक्कत होती है। युवा और मिड-एज लोगों में भी देखने को मिल सकता है, खासकर अगर वे लंबे समय तक बैठे या लेटे रहते हैं।

अगर कभी-कभी ऐसा हो और कुछ सेकंड में सब सामान्य हो जाए तो घबराने की जरूरत नहीं है। अगर खड़े होते ही बार-बार चक्कर आते हैं, गिरने का डर लगता है या आंखों के आगे बार-बार अंधेरा छा जाता है, तो डॉक्टर से जरूर संपर्क करें।

क्यों होता है ऐसा?

इसका सबसे बड़ा कारण ब्लड प्रेशर का अचानक गिरना है। कई बार हमारी दवाएं भी इसका कारण बनती हैं। इससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने वाली दवाएं, डिप्रेशन या एलर्जी की कुछ दवाओं का असर होगा। इनके कारण ब्लड प्रेशर सामान्य से नीचे चला जाता है और शरीर को इसे संभालने का समय नहीं मिलता।

डिहाइड्रेशन भी इसकी एक बड़ी वजह है। शरीर में पानी की कमी से खून का वॉल्यूम घट जाता है, जिससे खड़े होते ही ब्लड फ्लो कम पड़ जाता है और चक्कर आने लगते हैं।

जानें बचने के उपाय

  • अगर आप भी इस समस्या से जूझते हैं तो कुछ छोटे बदलावों से इसे आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है।
  • सुबह नींद से उठते ही अचानक खड़े न हों। पहले कुछ सेकंड तक बैठें, फिर धीरे से उठें।
  • इससे शरीर को ब्लड फ्लो को बैलेंस करने का समय मिलता है।
  • दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं ताकि शरीर हाइड्रेटेड रहे। डिहाइड्रेशन से ब्लड प्रेशर गिरता है और चक्कर आने लगते हैं।
  • अगर आप कोई नियमित दवा ले रहे हैं, तो डॉक्टर से पूछें कि क्या उसका असर ब्लड प्रेशर पर पड़ रहा है। बिना डॉक्टर की सलाह के दवा बंद या बदलना नुकसानदायक हो सकता है।
  • कई बार खाने के तुरंत बाद भी चक्कर आ सकते हैं क्योंकि पाचन के दौरान खून का बहाव पेट की ओर बढ़ जाता है। इसलिए दिन में तीन बड़े भोजन की जगह 4-5 छोटे भोजन करें। सफेद ब्रेड, चावल, शक्कर या मैदे से बनी चीजों को कम करें।
  • सुबह या शाम को हल्की एक्सरसाइज जैसे पैदल चलना या स्ट्रेचिंग करना ब्लड फ्लो को एक्टिव रखता है। लंबे समय तक बैठे या खड़े रहने से बचें।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है।)

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews