Health Tips: जाने मधुमेह के दौरान किस खाने को करें इंकार..

Health Tips: जाने मधुमेह के दौरान किस खाने को करें इंकार..

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। आजकल दुनिया भर में मधुमेह से ग्रसित कई लोग मौजूद हैं। इस बीमारी से शरीर के अंगों पर बहुत ही ज्यादा दुष्प्रभाव पड़ता है। इससे आंख, दिल, किडनी एवं नसें कमजोर हो जाती हैं। इसके कुछ शुरुआती लक्षण होते हैं, जिसे नजरअंदाज करना बहुत हानिकारक हो सकता है। और कुछ ऐसे खाद्य पदार्थ भी है जिसका सेवन मधुमेह के दौरान करने से घातक परिणाम देखने को मिलते हैं।

यह भी पढ़े … आ रहा है परीक्षा का समय! जाने दिमाग को तेज करने के लिए कुछ ज्योतिष उपाय

क्या है मधुमेह के लक्षण?

ज्यादा भूख लगना, बार -बार पेशाब आना, पैरों में झनझनाहट इत्यादि डायबिटीज के शुरुआती लक्षण होते हैं। इन्हें नजरअंदाज ना करने की सलाह विशेषज्ञ देते हैं। मधुमेह से ग्रसित लोगों में ड्राई स्किन की समस्या भी दिखती है, डायबिटीज के कारण खून में शुगर की मात्रा बढ़ने लगती है, जिससे नर्व फाइबर डैमेज हो जाते हैं और ब्लड फ्लो बिगड़ जाता है। जिसके बाद स्किन ड्राई होने लगती है और खुजली की समस्याएं भी उत्पन्न होती हैं। यदि आपका मुंह सूखता है तो इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए, यह भी डायबिटीज का लक्षण हो सकता है। मधुमेह में व्यवहार में भी काफी बदलाव आते हैं मधुमेह से ग्रसित लोग काफी चिड़चिड़े  हो जाते हैं।

किन खाद्य पदार्थ को करे इंकार

विशेषज्ञ मधुमेह से ग्रसित लोगों को कुछ चीजें ना खाने की सलाह देते हैं। इस दौरान चावल का सेवन करना बहुत ही ज्यादा हानिकारक साबित हो सकता है। व्हाइट ब्रेड और पास्ता का सेवन करना भी सही नहीं होता। विशेषज्ञों के मुताबिक मधुमेह से ग्रसित मरीजों सॉफ्ट ड्रिंक, शहद, मिठाई, जंक- फूड, पैकेटबंद खाना और स्टार्च युक्त खाने से दूरी रखने की सलाह दूरी रखनी चाहिए। बता दें कि आलू, चावल, अनार, केला, किशमिश, अंजीर इत्यादि खाने की चीजों में स्टार्च भारी मात्रा में पाया जाता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews