सर्दियों में चीनी को छोड़कर गुड़ को क्यों चुना जाता है? क्या यह सच में फायदेमंद है

Health: सर्दियों में अक्सर लोग अपने खाने पीने की आदतों में बदलाव करते हैं, और चीनी की जगह गुड़ का सेवन करने लगते हैं। गुड़ में कुछ विशेष पोषक तत्व होते हैं, जो सर्दियों में शरीर को गर्मी देने और इम्युनिटी को बढ़ाने में मदद करते हैं।
health

Health: सर्दियों में शरीर को गर्म रखने के लिए गुड़ का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। लड्डू, चाय या अन्य व्यंजनों में चीनी की जगह गुड़ का उपयोग न सिर्फ स्वाद बढ़ाता है, बल्कि सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। गुड़ में मौजूद पोषक तत्व शरीर को ऊर्जा देने के साथ-साथ इम्युनिटी को भी मजबूत करते हैं।

लेकिन जैसा कि आप जानते हैं किसी भी चीज का अत्यधिक सेवन करना फायदेमंद होने की बजाय नुकसानदायक होने लगता है। गुड़ को हेल्दी मानकर अधिक मात्रा में सेवन करना भी एक हद तक सही है। आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए बताएंगे कि गुड़ का सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए, क्योंकि इसमें भी कैलोरी होती है। चीनी की तुलना में गुड़ बेहतर ऑप्शन होता है, लेकिन इसकी मात्रा का ध्यान रखना जरूरी है, ताकि स्वास्थ्य पर इसका सकारात्मक प्रभाव बना रहे।

जानें, क्या सच में गुड़ ज्यादा फायदेमंद है?

1. एक्सपर्ट के मुताबिक, शुगर को प्रोसेस करते समय उसके अधिकांश न्यूट्रिएंट्स खत्म हो जाते हैं, जिससे यह केवल कैलोरी का स्रोत बनकर रह जाती है। वहीं दूसरी तरफ गुड़ में कुछ मिनरल्स और पोषक तत्व जरूर मौजूद रहते हैं, लेकिन इनकी मात्रा भी सीमित होती है। इसलिए इसे पूरी तरह से हेल्दी ऑप्शन मानकर ज्यादा सेवन करना सेहत के लिए सही नहीं है।

2. शुगर में ज्यादातर सुक्रोज होता है, जो शरीर को केवल कैलोरी देता है और कोई पोषण नहीं पहुंचाता। वहीं, इसके उल्टे में गुड़ में आयरन, कैल्शियम और पोटेशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सर्दियों में शरीर के लिए फायदेमंद हो सकते हैं। हालांकि न्यूट्रिएंट्स की मात्रा इतनी ज्यादा नहीं होती है कि इससे शरीर को बड़ा लाभ मिल सके। इसलिए गुड़ का सेवन एक संतुलित मात्रा में करना बेहतर होगा।

3. शुगर और गुड़ में कैलोरी की मात्रा लगभग समान होती है। एक टीस्पून शुगर में करीब 20 कैलोरी होती है, जबकि गुड़ में भी 15 20 कैलोरी होती है। इसलिए अगर आप कैलोरी कम करने के लिए शुगर की जगह गुड़ का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो उससे कोई खास फर्क नहीं पड़ेगा। गुड़ का चयन सिर्फ हल्की पोषक तत्वों की वजह से किया जा सकता है, ना की कैलोरी घटाने के लिए।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews