बारिश में इन खानों से बढ़ाएं बच्चों की इम्यूनिटी, कम होगा मौसमी इंफेक्शन का खतरा

healthy food

बारिश (Rain) में बच्चे अक्सर भीगना, नहाना पसंद करते हैं. बच्चे स्कूल या ट्यूशन से आते जाते वक्त भी बारिश में भीग ही जाते हैं. इससे बच्चों में बीमारियों और इंफेक्शून का खतरा बढ़ जाता है. ये वो समय होता है जब बच्चों के खान पान पर खास ध्यान देना चाहिए. क्योंकि बच्चों के खाने की चीजें जैसे चॉकलेट, केक, टॉफी वगैरह बारिश में जल्द खराब हो जाती हैं.

सिर्फ बच्चे ही क्यों ये पूरे परिवार की सेहत के लिए हानिकारक होती हैं. अगर आप अपने बच्चे को बारिश के मौसम में बीमारियों से बचाना चाहते हैं तो जरूरी है कि आप उन्हें इन चीजों से दूर रखें. और खाने में कुछ खास चीजें शामिल करें. ताकि बच्चा अगर नजर बचा कर कुछ अनहेल्दी खा भी ले तो दूसरी चीजें उसकी सेहत का ध्यान रखें. इन खाने की चीजों से आप बच्चे की सेहत को मजबूत बना सकते हैं.

हल्दी

हल्दी में मौजद एंटी बैक्टीरियल तत्व बाहरी जर्म्स से लड़ने में मदद करते हैं. हल्दी में करक्यूमिन होता हैं जो एंटीऑक्सीिडेंट की तरह काम करता है. बच्चे के रात में सोने से पहले हल्दी वाला दूध पिला सकती हैं. यह दूध इम्यूनिटी को बढ़ाकर बीमारियों से लड़ने में मदद करता है.

Must Read : तीसरे बच्चे की मां बनने वाली है Kareena Kapoor! बेबी बंप के साथ तस्वीरें वायरल

लहसुन

बारिश के मौसम में खाना बनाते समय लहसुन का जरूर उपयोग करना चाहिए. लहसुन में एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर होते हैं. ये एंटीऑक्सीडेंट्स इम्यूनिटी को बढ़ाने का काम करता है. और मेटाबॉलिज्म भी दुरूस्त रखते हैं. जिससे छोटे मोटे संक्रमण शरीर को ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचा पाते.

दाल

बच्चों के लिए दाल बेहद भी बहुत फायदेमंद होती हैं. दाल में प्रोटीन बहुत अच्छी मात्रा में पाया जाता है. अगर बच्चे के दाल बेहद पसंद हो तो उन्हें दाल पीने दे सकती हैं. अगर दाल पसंद न हो तो उन्हें कभी ढोकला, कभी चीला बना कर और कभी दूसरे तरीके से बच्चों को खिलाते रहें. दाल किसी भी मौसमी इंफेक्शन से भी बचाने में मदद करती हैं और इससे एनर्जी भी मिलती है.

काढ़ा

कुछ डॉक्टर बारिश में काढ़ा पीने की राय देते हैं. क्योंकि उन में जड़ी-बूटियों को पानी में उबालकर बच्चे को देना फायदेमंद होता हैं. यह भी बारिश के लिए काफी फायदेमंद होता है. काढ़े में अलग अलग तरह की जड़ी बूटियां होती हैं जो इम्यूनिटी को बढ़ाती हैं. जिससे इंफेक्शन के खिलाफ शरीर मजबूती से लड़ पाता है.

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews