जब बच्चे स्कूल से थके-हारे आएं, इन टिप्स से करें उनका मूड फ्रेश

Parenting Tips: स्कूल से थके-हारे बच्चे जब घर लौटते हैं, तो उनका मूड फ्रेश करना बहुत जरूरी है। पूरे दिन की थकावट और स्कूल की दौड़-धूप से बच्चों को राहत मिलनी चाहिए, ताकि वे फिर से ऊर्जावान महसूस करें।
Parenting Tips

Parenting Tips: बच्चों की थकान को कम करने के लिए सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि उनकी दिनचर्या को संतुलित किया जाए। स्कूल जाने के अलावा बच्चों को पर्याप्त समय खेलकूद और आराम के लिए भी देना जरूरी है। इसके अलावा हल्का और पोषक आहार उनकी ऊर्जा को बनाए रखने में मदद करता है।

आजकल छोटे-छोटे बच्चों तक का शेड्यूल इतना ज्यादा हेक्टिक होने लगा है, कि बच्चे स्कूल जाने के लिए सुबह 6 या फिर 5 उठ जाते हैं, जैसे तैसे वे तैयार होकर स्कूल जाते हैं। फिर उन्हें स्कूल से घर आते-आते 2 या फिर कई बार 3 बज जाते हैं। ऐसे में बच्चे पूरी तरह से थक जाते हैं। जिसके बाद घर आने के बाद उनका ना पढ़ाई में मन लगता है, ना खेलकूद में मन लगता है, ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसे टिप्स लेकर आए हैं। जिनकी मदद से आप चुटकियों में अपने बच्चों की थकान दूर कर सकते हैं।

पर्याप्त नींद लेना है जरूरी

कई बार बच्चे स्कूल आने के बाद ही अपना होमवर्क पूरा करने लगते हैं, कई बच्ची अपनी ट्यूशन का होमवर्क करते हैं तो वहीं कई बच्चे स्कूल से आने के बाद खेलने लग जाते हैं। लेकिन स्कूल से घर आने के बाद बच्चों को आराम देना जरूरी होता है, जिससे कि उनकी थकान दूर हो सके। इसलिए जरूरी ,है कि जब बच्चा स्कूल से आए तो खाना खिलाने के बाद आप उसे थोड़ी देर सुला लें।

पर्याप्त पानी पीना है जरूरी

बच्चों को पर्याप्त मात्रा में पानी पिलाना बहुत जरूरी होता है। जब शरीर में पानी की मात्रा कम होती है तो इससे भी कई बार थकान होती है। पर्याप्त पानी पीने से शरीर हाइड्रेटेड रहता है। इसलिए जब बच्चा स्कूल से थक कर घर आता है तो आप सबसे पहले उसे पानी पिलाएं।

मजाक मस्ती वाली बातें करें

आपके बच्चों के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए यह बहुत जरूरी है कि आप उसके साथ समय बिताएं। शाम के समय उसे अपने पास बैठकर बातचीत करना उसके मानसिक विकास के लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है। इसके अलावा अगर आपको लग रहा है कि आपका बच्चा दिन पर दिन मोबाइल का इस्तेमाल अधिक कर रहा है तो उसे कुछ समय के लिए फोन से दूर करना बेहतर होगा। इसके लिए आप उसकी पसंदीदा किताब, टीवी शो या गिटार जैसी चीज दे सकते हैं।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews