दिवाली से पहले गुड़हल के लिए बनाएं ये 2 होममेड खाद, सर्दियों में भर-भर के खिलेंगे फूल

दिवाली का त्योहार नजदीक है, और इस खास मौके पर अपने बगीचे की खूबसूरती बढ़ाने का बेहतरीन समय है। गुड़हल के फूल अपनी चमक और खुशबू के लिए जाने जाते हैं, और इन्हें खिलाने के लिए सही पोषण बेहद जरूरी है। इस लेख में हम आपको 2 आसान होममेड खाद बनाने की विधि बताएंगे।
Plant Care

Hibiscus Plant Care: गुड़हल के पौधों में लाल कलर के बेहद ही सुंदर फूल खिलते हैं, यह फूल ना सिर्फ दिखने में सुंदर है बल्कि इन फूलों का हिंदू धर्म में भी विशेष महत्व है। पूजा के लिए इन फूलों को बेहद ही शुभ माना जाता है। अब सर्दियों का मौसम शुरू हो रहा है ऐसे में गुड़हल के पौधों की देखभाल करना बहुत महत्वपूर्ण है। हालांकि सर्दियों का मौसम गुड़हल के पौधों के लिए बेहद ही अच्छा माना जाता है।

लेकिन अगर देखभाल में कोई कमी आ जाती है, तो पौधों में कीड़े लग जाते हैं। जिस वजह से फूलों का खिलना कम हो जाता है या फिर फुल पूरी तरह से खिलना बंद हो जाते हैं। ऐसे में यह बिल्कुल सही समय है अपने गुड़हल के पौधों की अच्छे से देखभाल करने का। सही देखभाल करने से फूलों की संख्या में वृद्धि होती है, साथ ही साथ सर्दियों के मौसम में गुड़हल के पौधों में बड़े-बड़े खूबसूरत लाल फूल भी घर की शोभा बढ़ाते हैं।

गुड़हल के पौधों की देखभाल (Hibiscus Plant Care Tips)

दिवाली से पहले आप अपने गुड़हल के पौधों की अच्छी देखभाल के लिए यह उपाय अपना सकते हैं। बाजार में तरह-तरह के केमिकल बेस्ड फर्टिलाइजर उपलब्ध होते हैं जो पौधों के लिए अच्छे माने जाते हैं। हालांकि, इन फर्टिलाइजर का इस्तेमाल ना करते हुए अगर हम घरेलू फर्टिलाइजर का इस्तेमाल करेंगे तो यह न सिर्फ फूलों की वृद्धि करेगा बल्कि पौधों को हमेशा स्वस्थ भी रखेगा।

पहला लिक्विड फर्टिलाइजर

आज हम आपको बताएंगे कि आप कैसे एक प्रभावी लिक्विड खाद अपने गुड़हल के पौधों के लिए बना सकते हैं। इस खाद को बनाने के लिए प्याज और केले के सूखे छिलकों को एक बर्तन में 1 लीटर पानी लें और उसमें इन दोनों छिलकों को डालें।

इस बर्तन को अच्छी तरह से ढककर 24 घंटे के लिए छोड़ दें। इस प्रक्रिया के बाद जब पानी का रंग ब्राउन हो जाएगा, तो इसे छानकर अलग कर लें। इस तरह आपका लिक्विड खाद बनाकर तैयार हो चुका है। जिसे आप अपने गुड़हल के पौधों में डाल सकते हैं।

दूसरा लिक्विड फर्टिलाइजर

इसके अलावा गुड़हल के पौधों की अच्छी सेहत के लिए लहसुन की कलियां, एलोवेरा और प्याज का मिश्रण वाला लिक्विड खाद भी बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसे बनाने के लिए इन तीनों चीजों को छिलके सहित छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।

अब इसे मिक्सर जार में डालकर अच्छी तरह से पीस लें, इस दौरान ध्यान रखें कि इसमें पानी नहीं मिलाना है। इसके बाद एक बर्तन में 1 लीटर पानी लें और उसमें पिसा हुआ मिश्रण डालकर अच्छी तरह मिला दें। इस तरह लिक्विड खाद बनकर तैयार हो चुका है। अब आप इसे गुड़हल के पौधों के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews