गुड़हल में फूलों की बौछार चाहिए? वाशिंग पाउडर से पाएं शानदार रिजल्ट, ऐसे करें इस्तेमाल

अगर आपके घर में गुड़हल का पौधा है लेकिन उसमें फूल कम लगते हैं, तो अब परेशान होने की ज़रूरत नहीं। घरेलू चीज़ों से बना वॉशिंग पाउडर फर्टिलाइज़र आपके पौधे में फूलों की झड़ी लगा सकता है। जानिए कैसे आप सिर्फ 5 रुपए की इस ट्रिक से गुड़हल को बना सकते हैं फूलों से भरपूर।
Hibiscus Plant

गुड़हल का पौधा जिसे अंग्रेज़ी में हिबिकस प्लांट (Hibiscus Plant) कहा जाता है। यह न सिर्फ़ अपने ख़ूबसूरत रंग-बिरंगे फूलों के लिए मशहूर है बल्कि इसका धार्मिक और औषधीय महत्व भी अधिक है। गांव में लगभग हर घर में यह पौधा पाया जाता है, क्योंकि वहाँ ज़्यादा जगह होती है इसलिए सभी लोग आसानी से अपने घर में पौधा लगा लेते हैं।

लेकिन शहरों में लोगों के घरों में ज़्यादा जगह नहीं होती है ऐसे में लोग अपने घर की छत या फिर बालकनी में गुड़हल का पौधा लगाते हैं। लेकिन जैसे जैसे मौसम बदलता है वैसे वैसे पौधों की देखभाल करने का तरीक़ा भी हमें बदलना चाहिए, अब गर्मियों का मौसम चल रहा है ऐसे में पौधों की दोगुना देखभाल करने की आवश्यकता होती है।

वॉशिंग पाउडर से बढ़ेगा गुड़हल का पौधा

गुड़हल का पौधा दिखने में जितना सुंदर होता है, उसकी देखभाल उतनी ही मेहनत मांगती है। लेकिन एक छोटा सा घरेलू नुस्खा इस परेशानी को हल कर सकता है। अगर आप सोच रहे हैं कि वॉशिंग पाउडर और पौधे का क्या रिश्ता है, तो बता दें कि थोड़ी मात्रा में इसका सही इस्तेमाल आपके पौधे को ज्यादा फूल देने के लिए प्रेरित कर सकता है।

कैसे करें वॉशिंग पाउडर का सही इस्तेमाल

गुड़हल के पौधे को ज़्यादा फूल देने के लिए आपको किसी महंगे फर्टिलाइज़र की जरूरत नहीं है। बस घर में रखा वॉशिंग पाउडर चाहिए। एक बाल्टी में 5 लीटर पानी लें और उसमें 1 चम्मच वॉशिंग पाउडर मिला दें। ध्यान रहे कि पाउडर पूरी तरह घुल जाए।

अब इस घोल से पौधे के आसपास की मिट्टी को हल्का-हल्का सींचें। सीधे जड़ों पर न डालें, वरना नुकसान भी हो सकता है। ये तरीका हफ्ते में एक बार इस्तेमाल करें और दो हफ्तों के अंदर फर्क साफ नज़र आने लगेगा। पौधा ना सिर्फ हरा-भरा दिखेगा, बल्कि फूलों की संख्या भी बढ़ेगी।

गुड़हल की देखभाल कैसे करें

  • गुड़हल के पौधे को रोज़ाना धूप मिलना ज़रूरी है। कम से कम 4–6 घंटे की सीधी धूप इससे फूलों की ग्रोथ को बढ़ावा देती है। साथ ही मिट्टी की नमी भी बरकरार रखनी चाहिए, लेकिन पानी भराव से बचना जरूरी है।
  • गुड़हल की मिट्टी में थोड़ा एसिडिक होना चाहिए, इसलिए कभी-कभी उसमें नींबू का छिलका या चायपत्ती भी डाल सकते हैं। साथ ही, जब पुराने सूखे फूल और पत्ते हटाते रहेंगे तो पौधे को नई ग्रोथ के लिए जगह मिलेगी।
  • अगर आपके पौधे में कीड़े लग रहे हैं, तो घर का बना नीम ऑयल स्प्रे एक बेहतरीन उपाय हो सकता है। इससे बिना केमिकल्स के आप अपने पौधे को हेल्दी रख सकते हैं।
Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews