Home remedies: ब्लैकहेड्स को हटाने के लिए किचन की यह चीज आएगी काम, जानें कैसे करें इस्तेमाल

skin care

Home remedies: हर कोई चाहता है कि उसकी त्वचा खूबसूरत दिखें। बिगड़ी लाइफस्टाइल और अनहेल्दी फूड के सेवन के चलते ज्यादातर लोगों को त्वचा संबंधित समस्याओं से गुजरना पड़ता है। इन्हीं समस्याओं में से एक है ब्लैकहेड्स की समस्या। ब्लैकहेड्स स्किन की सतह पर काले तिल या चक्ततों की तरह दिखने वाले निशानों को कहा जाता है। ब्लैकहेड्स की समस्या तब होने लगती है जब स्किन के हेयर फोलिक्स बढ़ जाते हैं और उनमें गंदगी जमा होने लगती है। ज्यादातर ब्लैकहेड्स नाक, गाल और चीन पर देखने को मिलते हैं। वैसे तो इन ब्लैकहेड्स से छुटकारा पाने के लिए बाजार में तमाम प्रकार के प्रोडक्ट मिलते हैं जो ब्लैकहेड्स को हटाने का दावा करते हैं, इसके अलावा पार्लर में भी कई प्रकार के टूल्स का इस्तेमाल ब्लैकहेड्स को हटाने के लिए किया जाता है। लेकिन इन चीजों का इस्तेमाल करने से रिएक्शन का खतरा बढ़ सकता है, इसलिए क्यों ना ब्लैकहेड्स की समस्या से छुटकारा पाने के लिए बिना किसी केमिकल और टूल्स का उपयोग किए, घर पर ही घरेलू नुस्खे तैयार किए जाएं। इसी के चलते हम आपके लिए एक ऐसा घरेलू नुस्खा लेकर आए हैं जिसकी मदद से आसानी से ब्लैकहेड्स से छुटकारा पाया जा सकता है।

कैसे तैयार करे घरेलू नुस्खा

सामग्री

1 चम्मच शहद
1/2 चम्मच बेकिंग सोडा

विधि

1. एक कटोरी में शहद और बेकिंग सोडा को अच्छी तरह मिला लें।
2. इस मिश्रण को नाक और चीन पर, जहां ब्लैकहेड्स हैं, वहां लगाएं।
3. 10-15 मिनट के लिए इसे सूखने दें। गीले हाथों से मिश्रण को धीरे-धीरे रगड़ें।
4. गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। यह नुस्खा हफ्ते में 2-3 बार इस्तेमाल करें।

शहद और बेकिंग सोडा के फायदे

शहद: शहद एक प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-बैक्टिरियल एजेंट है। यह त्वचा को पोषण देता है और ब्लैकहेड्स को हटाने में मदद करता है।
बेकिंग सोडा: बेकिंग सोडा एक प्राकृतिक एक्सफोलिएटर है। यह मृत त्वचा कोशिकाओं को हटाने और ब्लैकहेड्स को कम करने में मदद करता है।

ये दो नुस्खे भी आ सकते हैं काम

शहद और नींबू का रास

1 चम्मच शहद और 1/2 चम्मच नींबू का रस मिलाकर पेस्ट बना लें।
इस पेस्ट को ब्लैकहेड्स पर लगाएं।
10-15 मिनट के लिए सूखने दें।
गुनगुने पानी से धो लें।

शहद और दालचीनी

1 चम्मच शहद और 1/2 चम्मच दालचीनी पाउडर मिलाकर पेस्ट बना लें।
इस पेस्ट को ब्लैकहेड्स पर लगाएं।
10-15 मिनट के लिए सूखने दें।
गुनगुने पानी से धो लें।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews