चीटियों ने कर दिया है नाक में दम…तो छुटकारा पाने जरुर आजमाएं ये आसान ट्रिक्स

home remedies

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।Home Remedies. किचन में कभी चीनी के डिब्बे में चीटियां,तो कभी रोटियों में, चीटियां हर घर की समस्या होती हैं । अगर गलती से कोई चीज या मिठाई बाहर रह जाए तो उसमें कुछ भी देर में चीटियां कब्जा कर अपना घर बना लेती हैं । गर्मियों में यह समस्या दोगुनी हो जाती हैं , गर्मी में चीटियां घर के किसी भी कोने में जमावड़ा लगाए मिल जाती हैं।

यह भी पढ़े.. अगर घर से छिपकली को कहना चाहते हैं Get Out…तो जरुर आजमाएं ये 5 उपाय

गर्मियों के मौसम में काली चीटियां बहुत ज्यादा परेशान करती हैं । लाल चीटियां तो काटकर आपको ही लाल कर देती हैं, इसलिए इन चीटियों से छुटकारा पाने के लिए आज हम आपको बता रहे हैं कुछ ऐसे घरेलू और सस्ते उपाय, जो हर रसोई में हमेशा मौजूद होते हैं ।

क्या हैं चीटियों से निजात पाने के यह आसान ट्रिक्स…पढ़िए यहां

  • नमक- जिन जगहों पर चीटियां अपने डेरा जमाती है उन जगहों पर धीरे-धीरे नमक का छिड़काव कर दें,चीटियां भाग खड़ी होंगी। नमक डालने से चीटियां दोबारा वहां आने से भी डरेंगी ।
  • हल्दी- घर से चीटियों को भगाने के लिए उस जगह पर हल्दी डाल दीजिए जहां ज्यादा ठंडाई रहती हो । ठंडी जगह पर चीटियां सबसे पहले अपना घर बना लेती हैं । हल्दी की वजह से चीटियां भाग जाती हैं ।
  • लाल मिर्ची- चीटियों का सफाया करने में लाल मिर्च बहुत कारगार उपाय है। लाल मिर्च में होने वाले प्राकृतिक गुण के कारण चीटियां लाल मिर्च रखी जगह को छोड़ने लगती हैं । जहां लाल मिर्च रखी हो या फिर डाली हो वहां से कुछ ही देर में चीटियां भाग जाती हैं ।
  • काली मिर्च-चीटियों को काली मिर्च बिल्कुल भी रास नहीं आती है । जब भी आपके घर में आपको चिटियां दिखाई दें, या फिर जहां से चीटियां प्रवेश कर रही हों, आप उस जगह पर काली मिर्च पाउडर का छिड़काव कर दें, चीटियां अपना पाला बदल लेंगी ।
  • दालचीनी और लौंग- इन दोनों की मसलों की खूशबू चीटियों को बिल्कुल भी पसंद नहीं आती है । जहां भी चीटियां अपना झुंड बनाए आप वहां पर या तो दालचीनी या फिर लौंग को रख दें, चीटियां इन दोनों में से ही किसी की भी गंध को बर्दाश्त नहीं कर पाएंगी और भागने लगेंगी ।
  • नींबू-नींबू की खूशबू से चीटियां दूर भागती हैं । आपके घर में चीटियां जहां भी अपना घर बनाने लगे आप वहां पर या तो नींबू के रस का छिड़काव कर दीजिए या फिर नींबू के छिलकों को वहां रख दें ।
  • आटा- चीटियों से निजात दिलाने में आटा भी काम आता है । जहां चीटियां हो रही हो वहां पर आटे का छिड़क दें,कुछ ही समय में चीटियां खत्म हो जाएंगी ।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews