Aloevera Gel Hair Serum: घर पर आसानी से बनाएं एलोवेरा जेल हेयर सीरम, बाल बनेंगे स्ट्रॉन्ग और खूबसूरत

Aloevera Gel Hair Serum: घर पर आसानी से बनाएं एलोवेरा जेल हेयर सीरम, बाल बनेंगे स्ट्रॉन्ग और खूबसूरत

Aloevera Gel Hair Serum: बालों के लिए एलोवेरा जेल किसी वरदान से कम नहीं होता। इसमें कई सेहतमंद गुण पाए जाते हैं। आयुर्वेद में भी इसका इस्तेमाल औषधि के रूप में भी किया जाता है। एलोवेरा जेल एंटीऑक्सीडेंट, एंटीबैक्टीरियल और मॉइस्चराइजिंग गुणों से भरपूर होता है। बालों में इस्तेमाल करने से कई समस्याएं दूर होती है। बाल स्ट्रॉंग, सॉफ्ट और शाइनी बनते हैं।

इन चीजों की पड़ेगी जरूरत

मार्केट में अलग-अलग प्रकार के हेयर सीरम बिकते हैं। लेकिन आप घर पर आसानी से एलोवेरा जेल हेयर सिरम बना सकते हैं। इसके लिए बस कुछ चीजों की जरूरत पड़ेगी। जिसमें 2 चम्मच एलोवेरा जेल, एक चम्मच बादाम का तेल, टी ट्री ऑयल 4 से 5 बूंद और दो चम्मच गुलाब जल शामिल हैं।

सीरम बनाने की विधि

हेयर सिरम बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी एलोवेरा जेल डाल लें। फिर दो चम्मच गुलाब जल मिलाएं और इसे अच्छे से मिक्स करें। उसके बाद में आवश्यकतानुसार बादाम का तेल डालें और अच्छे से मिला लें। टी ट्री ऑयल डालकर इसे अच्छे से मिक्स करें। फिर किसी कांच के बोतल में इसे स्टोर कर लें। ध्यान रहे कि सीरम ज्यादा गाढ़ा न हो जाए, ऐसा होने पर गुलाब जल मिला लें। रोज रात में सोने से इस हेयर सिरम को अपने बालों की जड़ों पर लगाने से बालों से संबंधित समस्याओं से राहत मिलती है।

(Disclaimer: इस लेख का उद्देश्य केवल जानकारी साझा करना है। MP Breaking News इन बातों की पुष्टि नहीं करता। विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews