टैनिंग हटाने में बेहद असरदार है ये सस्ता कोकोनट स्क्रब, अब ग्लोइंग स्किन पाना हुआ और भी आसान

Coconut Scrub: अगर आप धूप में निकलने से स्किन टैनिंग से परेशान हैं तो अब पार्लर के महंगे ट्रीटमेंट की ज़रूरत नहीं। घर पर बना ये कोकोनट स्क्रब टैनिंग कम करने में बहुत असरदार है। इसमें मौजूद नेचुरल इंग्रीडिएंट्स स्किन को निखारने और ग्लोइंग बनाने में मदद करते हैं।
Coconut Scrub

गर्मियों में या तेज़ धूप में बाहर निकलने पर स्किन टैन होना आम बात है। कई बार महंगे प्रोडक्ट्स और पार्लर ट्रीटमेंट भी इस टैनिंग को पूरी तरह हटाने में नाकाम रहते हैं। लेकिन अच्छी बात ये है कि आप बिना ज़्यादा पैसे खर्च किए घर पर ही टैनिंग से छुटकारा पा सकते हैं।

इसके लिए ज़रूरत है एक असरदार और पूरी तरह नेचुरल स्क्रब की। कोकोनट स्क्रब, जो नारियल तेल और कुछ किचन में मिलने वाली चीज़ों से बनाया जा सकता है, न सिर्फ टैनिंग हटाता है बल्कि स्किन को सॉफ्ट, स्मूद और ग्लोइंग भी बनाता है।

कैसे बनाएं और इस्तेमाल करें कोकोनट स्क्रब?

  • कोकोनट स्क्रब बनाने की सामग्री
  • 2 चम्मच नारियल तेल
  • 1 चम्मच चीनी (ब्राउन शुगर हो तो बेहतर)
  • 1 चम्मच कॉफी पाउडर
  • कुछ बूंदें नींबू का रस

स्क्रब बनाने और लगाने का तरीका

  • एक कटोरी में सारे इंग्रीडिएंट्स को अच्छे से मिक्स कर लें।
  • चेहरे को हल्के गुनगुने पानी से धो लें ताकि पोर्स खुल जाएं।
  • अब तैयार स्क्रब को हल्के हाथों से चेहरे पर 2-3 मिनट तक गोल-गोल घुमाते हुए लगाएं।
  • फिर सामान्य पानी से चेहरा धो लें और मॉइस्चराइजर लगा लें।

हफ्ते में कितनी बार करें इस्तेमाल?

  • इस कोकोनट स्क्रब को हफ्ते में 2 बार इस्तेमाल करना सही रहता है।
  • ज्यादा रगड़ने या बार-बार लगाने से स्किन में रैशेज हो सकते हैं, इसलिए सॉफ्ट हाथों से ही लगाएं।
  • लगातार 2-3 हफ्ते इस्तेमाल के बाद फर्क साफ नजर आने लगेगा टैनिंग कम होगी और चेहरा पहले से ज़्यादा ग्लो करेगा।
Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews