उमस भरे मौसम में चिपचिपी त्वचा से परेशान? ये दो होममेड टोनर स्किन को देंगे राहत और रिफ्रेशिंग ग्लो

उमस भरे मौसम में स्किन फ्रेश रखना एक बड़ी चुनौती होती है। लेकिन कुछ आसान घरेलू उपायों से आप अपनी त्वचा को चिपचिपाहट, मुंहासों से बचा सकते हैं। जानिए दो असरदार DIY फेस टोनर जो इस मौसम में स्किन को दे ताजगी और ठंडक।
Homemade Face Toner

गर्मी और उमस के मौसम में जब हवा में नमी भर जाती है, तब सबसे ज़्यादा असर हमारी स्किन पर पड़ता है। स्किन ऑइली हो जाती है, रोमछिद्र बंद होने लगते हैं और पसीने के कारण स्किन पर फुंसी और मुंहासे होने लगते हैं। ऐसे में ज़रूरत होती है किसी ऐसे स्किनकेयर प्रोडक्ट की जो त्वचा को ठंडक दे, रोमछिद्रों को साफ रखे और दिनभर की चिपचिपाहट को दूर करे।

ऐसे समय में फेस टोनर (Homemade Face Toner) का इस्तेमाल बहुत जरूरी हो जाता है। लेकिन बाजार में मिलने वाले फेस टोनर में कई बार केमिकल्स होते हैं जो संवेदनशील त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसलिए आज हम बता रहे हैं दो ऐसे नेचुरल फेस टोनर के बारे में जिन्हें आप आसानी से घर पर बना सकते हैं, और जिनका असर उमस भरे मौसम में स्किन पर साफ दिखाई देता है।

घर पर बनाएं दो आसान फेस टोनर

1. गुलाब जल और एलोवेरा टोनर

सामग्री

  • 3 चम्मच गुलाब जल
  • 2 चम्मच एलोवेरा जेल
  • 1 चम्मच खीरे का रस

विधि

सभी चीज़ों को एक साफ बाउल में अच्छी तरह मिलाएं और किसी स्प्रे बोतल में भर लें। इस टोनर को फ्रिज में रखें और दिन में 2 बार चेहरे पर स्प्रे करें।

फायदे

  • एलोवेरा त्वचा की सूजन को कम करता है और हाइड्रेशन देता है।
  • गुलाब जल स्किन को टोन करता है और फ्रेश फील देता है।
  • खीरा स्किन को ठंडक और चमक देता है।
  • इस टोनर का नियमित उपयोग त्वचा को उमस के असर से बचाता है और स्किन को देता है नेचुरल ग्लो।

2. ग्रीन टी और नींबू टोनर

सामग्री:

  • 1 कप ग्रीन टी (ठंडी)
  • 1 चम्मच नींबू का रस
  • 2 बूंद टी ट्री ऑयल

विधि

ग्रीन टी को ठंडा होने के बाद उसमें नींबू और टी ट्री ऑयल मिलाएं। इस मिक्सचर को बोतल में भर लें और दिन में एक बार जरूर इस्तेमाल करें।

फायदे

  • ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो स्किन को डिटॉक्स करते हैं।
  • नींबू में मौजूद साइट्रिक एसिड स्किन को क्लीन करता है और पिंपल्स से बचाता है।
  • टी ट्री ऑयल बैक्टीरिया से लड़ने में मदद करता है।
  • यह टोनर ऑइली और एक्ने प्रोन स्किन वालों के लिए सबसे उपयुक्त है, जो उमस के कारण ज़्यादा परेशानी झेलते हैं।

टोनर का सही इस्तेमाल और कुछ जरूरी टिप्स

  • टोनर को हमेशा क्लीन फेस पर ही लगाएं, ताकि वो गहराई से काम कर सके।
  • इसे दिन में 1–2 बार जरूर इस्तेमाल करें, खासकर बाहर से आने के बाद।
  • होममेड टोनर को फ्रिज में स्टोर करें और 5-7 दिनों में खत्म कर दें।
  • चेहरे पर टोनर लगाते समय कॉटन पैड या स्प्रे बोतल का प्रयोग करें।

उमस में स्किन केयर के लिए नेचुरल टोनर सबसे बेहतर उपाय

उमस भरे मौसम में फेस टोनर न सिर्फ स्किन को ठंडक देते हैं, बल्कि स्किन को ऑइली, पसीने और गंदगी से भी बचाते हैं। घर में बने ये DIY फेस टोनर पूरी तरह से केमिकल-फ्री होते हैं और हर स्किन टाइप के लिए फायदेमंद होते हैं। तो इस मानसून में महंगे प्रोडक्ट्स को छोड़िए और अपनाइए ये घरेलू उपाय ताकि आपकी स्किन रहे फ्रेश, क्लियर और दमकती हुई।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews