Homemade Fertilizer: महंगी खाद की चिंता छोड़ें, पौधों में डालें एक चम्मच यह पाउडर और देखें जादू

Homemade Fertilizer: कुछ घरेलू उपचार पौधों को बढ़ने और फूल आने में मदद कर सकते हैं। एक ऐसा ही उपाय है केले के छिलके का पाउडर। केले के छिलके पोटेशियम, फास्फोरस और मैग्नीशियम से भरपूर होते हैं, जो पौधों के लिए आवश्यक पोषक तत्व हैं।
gardening tips

Homemade Fertilizer: उत्तर भारत का मौसम बहुत ही अजीब रहता है। एक तरफ चिलचिलाती धूप, दूसरी तरफ अचानक से होने वाली मूसलाधार बारिश, और कभी-कभी तो ओलों का भी सामना करना पड़ता है। ऐसे अनिश्चित मिजाज वाले मौसम में अपने नाज़ुक पौधों को स्वस्थ रखना वाकई मुश्किल काम है। परेशानी तब और बढ़ जाती है, जब बाजार से खरीदे जाने वाले रासायनिक खाद इस्तेमाल करते हैं। ये खाद जमीन की सेहत को बिगाड़ देते हैं, जिससे पौधों की जड़ें सड़ने लगती हैं। नतीजा? या तो पौधे मुरझा जाते हैं या फिर उनके फल-फूल खराब हो जाते हैं। तो फिर उपाय? आइए, रासायनिक खाद को अलविदा कहें और अपने किचन और बगीचे के कचरे से ही पौधों के लिए जादुई खाद तैयार करें, यह प्राकृतिक खाद न सिर्फ पौधों को पोषण देगा बल्कि जमीन को भी उपजाऊ बनाएगा।

कैसे बनाएं प्राकृतिक खाद

सामग्री:

3 छोटे चम्मच चीनी
2 छोटे चम्मच आलू स्टार्च
1 छोटा चम्मच हल्दी

विधि:

तीनों सामग्री को अच्छी तरह मिलाकर पाउडर बना लें। आप चाहें तो इसे ब्लेंडर में भी पीस सकते हैं।
एक चम्मच पाउडर को 5 लीटर पानी में घोल लें।
इस घोल को पौधों में पानी देते समय डालें।

सुझाव:

यदि आपके पौधों में अधिक कीड़े हैं, तो आप हल्दी की मात्रा 1.5 चम्मच तक बढ़ा सकते हैं। आप इस घोल का उपयोग पत्तियों पर छिड़काव के लिए भी कर सकते हैं।

(Disclaimer- यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं के आधार पर बताई गई है। MP Breaking News इसकी पुष्टि नहीं करता।)

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews