2 हफ्तों में बाल बढ़ेंगे दोगुनी तेजी से, घर पर बनाएं ये हेयर सीरम

अगर आपके बाल झड़ रहे हैं या उनकी लंबाई रुक गई है तो हेयर ग्रोथ सीरम आपके लिए गेम-चेंजर साबित हो सकता है। घरेलू तरीके से बना यह सीरम न सिर्फ बालों को मजबूत करेगा बल्कि उन्हें नैचुरल शाइन और स्मूथनेस भी देगा।
Homemade Hair Serum

बालों को लेकर चिंता लगभग हर किसी को होती है। कभी हेयरफॉल, कभी डैंड्रफ तो कभी बालों की ग्रोथ रुक जाना ये समस्याएं आजकल बहुत आम हो गई हैं। मार्केट में तमाम हेयर ग्रोथ प्रोडक्ट्स उपलब्ध हैं, लेकिन इनमें मौजूद कैमिकल्स बालों को नुकसान भी पहुंचा सकते हैं। ऐसे में होममेड हेयर ग्रोथ सीरम एक नैचुरल और सेफ ऑप्शन है, जो आपके बालों को जड़ों से पोषण देता है।

दरअसल, हेयर सीरम सिर्फ बालों को स्मूद और मैनेजेबल बनाने के लिए ही नहीं, बल्कि उनकी ग्रोथ और शाइन बढ़ाने के लिए भी बेहद कारगर है। सही इंग्रेडिएंट्स से तैयार किया गया सीरम आपके स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाता है, जिससे बाल तेजी से बढ़ते हैं। अगर आप भी अपने बालों को लंबा, घना और चमकदार बनाना चाहती हैं, तो आइए जानते हैं घरेलू हेयर ग्रोथ सीरम बनाने का आसान तरीका।

हेयर ग्रोथ सीरम क्यों है ज़रूरी?

बालों को हेल्दी रखने के लिए सिर्फ शैम्पू और कंडीशनर काफी नहीं होते। प्रदूषण, स्ट्रेस और खराब डाइट से बाल कमजोर हो जाते हैं। ऐसे में हेयर सीरम काम करता है असली पोषण देने वाले टॉनिक की तरह। यह स्कैल्प में जाकर न सिर्फ हेयर फॉलिकल्स को एक्टिव करता है, बल्कि टूटे और बेजान बालों को रिपेयर भी करता है।

हेयर ग्रोथ सीरम बनाने का तरीका और फायदे

1. घरेलू हेयर सीरम बनाने के लिए ज़रूरी इंग्रेडिएंट्स

एलोवेरा जेल – 3 चम्मच

नारियल तेल – 2 चम्मच

रोज़मेरी एसेंशियल ऑयल – 4-5 बूंद

प्याज का रस – 1 चम्मच

विटामिन-ई कैप्सूल – 2

2. हेयर सीरम लगाने का सही तरीका

  • सीरम को हमेशा साफ और सूखे बालों पर लगाएं।
  • हथेलियों पर थोड़ा-सा सीरम लें और स्कैल्प पर हल्की मसाज करें।
  • चाहें तो इसे रातभर बालों में छोड़ दें या 2-3 घंटे बाद धो लें।
  • हफ्ते में कम से कम 2 बार इसका इस्तेमाल करें।
  • इससे बालों में नैचुरल शाइन आएगी और हेयर ग्रोथ तेजी से होगी।

3. घरेलू हेयर सीरम के फायदे

  • प्याज का रस और रोज़मेरी ऑयल मिलकर स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाते हैं, जिससे बाल तेजी से बढ़ते हैं।
  • एलोवेरा और नारियल तेल बालों को डीप हाइड्रेट करते हैं और फ्रिज़ को कंट्रोल करते हैं।
  • विटामिन-ई और एलोवेरा बालों को रूसी से बचाते हैं और स्कैल्प को हेल्दी बनाते हैं।
  • यह सीरम बालों को नैचुरल ग्लो और स्मूदनेस देता है, जिससे वे और ज्यादा मैनेजेबल हो जाते हैं।
Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews