अनइवन स्किन टोन बिगाड़ रही है सुंदरता, ये होममेड नाइट क्रीम देगी गजब का निखार

अनइवन स्किन टोन हमारी सुंदरता को खराब करने का काम करती है। आज हम आपको एक ऐसी होममेड क्रीम बताते हैं जो इस समस्या से छुटकारा दिलाएगी।
Homemade Night Cream

हम में से हर व्यक्ति को कभी ना कभी आने बंद स्किन टोन की समस्या का सामना करना पड़ता है। जब यह समस्या होती है तो स्क्रीन की नेचुरल ब्यूटी खो जाती है और हमें समझ नहीं आता कि हमें क्या करना चाहिए। ब्यूटी प्रोडक्ट मेकअप का इस्तेमाल तो हम सभी अपने सुंदरता बढ़ाने के लिए कर लेते हैं लेकिन इससे अनइवन स्किनटोन को दूर नहीं किया जा सकता।

अगर आप भी इसी तरह की समस्या से परेशान चल रहे हैं और इससे निजात पाना चाहते हैं। तो मार्केट में मिलने वाली किसी महंगी क्रीम पर इन्वेस्ट करने के बारे में सोच रहे होंगे। लेकिन आज हम आपके लिए एक ऐसी केमिकल फ्री होममेड क्रीम का नुस्खा लेकर आए हैं जो आपको इस समस्या से छुटकारा दिलाएगा। इस तरह से आप केमिकल बेस्ड क्रीम से दूर रह सकेंगे।

लगेगी ये सामग्री 

इस क्रीम को बनाने के लिए आपको दो बड़े चम्मच ऐलोवेरा का जेल, एक छोटा चम्मच बादाम का तेल, आधा चम्मच मुलेठी पाउडर, विटामिन ई का कैप्सूल, गुलाब जल और रोजहिप ऑयल लेना होगा।

कैसे बनाएं Homemade Night Cream

  • इस नाइट क्रीम को बनाने के लिए सबसे पहले एक छोटे कटोरे में दो बड़ा चम्मच ऐलोवेरा जेल निकाल लें।
  • अब आपको इसमें बादाम का तेल और रोजहिप तेल मिलाना होगा।
  • अब इसमें मुलेठी पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिला लें।
  • अब आखिर में विटामिन ई का कैप्सूल और गुलाब जल डालें और अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
  • आपकी होममेड नाइट क्रीम बनकर तैयार हो चुकी है। अब इसे एक छोटे से कंटेनर में भरकर फ्रिज में रखें। एक सप्ताह तक आप आसानी से इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

कैसे करें अप्लाई

  • इस क्रीम को आपको रात को सोने से पहले अपने चेहरे पर लगाना होगा।
  • लगाने से पहले अपना चेहरा अच्छी तरह से धो लें। इसे चेहरे और गर्दन पर हल्के हाथों से ऊपर की ओर मसाज करते हुए लगाएं।
  • इसे लगाकर आराम से सो जाएं। सुबह उठने के बाद गुनगुने पानी से अपना चेहरा साफ कर लें।

Disclaimer: यहां दी गई सूचना केवल एक सामान्य जानकारी है। उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। MP Breaking News इसकी पुष्टि नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews