काले घुटने की वजह से छोटी ड्रेस पहनने में आती हैं शर्म? ये घरेलू उबटन बनाएगा त्वचा को साफ और दमकता हुआ

Homemade Ubtan: अगर काले घुटनों की वजह से आप शॉर्ट ड्रेस पहनने से कतराती हैं, तो अब छुपाने की नहीं, सुधारने की जरूरत है। घरेलू उबटन से घुटनों की डार्क स्किन को न सिर्फ हल्का किया जा सकता है बल्कि त्वचा को निखारा भी जा सकता है। जानिए सबसे असरदार उबटन रेसिपी।
Homemade Ubtan

कई बार हमारे घुटने और कोहनी बाकी शरीर की त्वचा से ज्यादा डार्क दिखते हैं, जिससे शॉर्ट ड्रेस या स्कर्ट पहनने में झिझक महसूस होती है। यह स्किन डार्कनेस अक्सर डेड स्किन, सन एक्सपोजर, रगड़ने की आदत या ध्यान न देने की वजह से होती है।

महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स और केमिकल बेस्ड क्रीम से ज्यादा असरदार और सुरक्षित तरीका है घरेलू उबटन। ये न सिर्फ स्किन को एक्सफोलिएट करता है, बल्कि अंदर से पोषण भी देता है। इस आर्टिकल में हम बता रहे हैं ऐसा असरदार Homemade Ubtan, जिससे आपके काले घुटने भी हो जाएंगे दमकते।

 बनाएं ये आसान और असरदार घरेलू उबटन

1. बेसन, हल्दी और दही वाला उबटन

सामग्री

  • 2 चम्मच बेसन
  • आधा चम्मच हल्दी
  • 1 चम्मच दही
  • 1 चम्मच नींबू का रस

तरीका

सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाकर पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को घुटनों पर लगाएं और हल्के हाथों से 5 मिनट तक मसाज करें। फिर 15 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें और गुनगुने पानी से धो लें। इस उबटन में हल्दी का एंटीसेप्टिक गुण, नींबू का ब्लीचिंग इफेक्ट और बेसन का स्किन क्लींजिंग गुण घुटनों की डार्कनेस को धीरे-धीरे हल्का करता है।

2. चंदन और गुलाबजल वाला उबटन

सामग्री

  • 1 चम्मच चंदन पाउडर
  • 1 चम्मच गुलाब जल
  • 1 चुटकी हल्दी

तरीका

चंदन पाउडर और हल्दी में गुलाबजल मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को घुटनों पर लगाकर सूखने दें। 10-12 मिनट बाद हल्के हाथों से स्क्रब करें और धो लें। यह उबटन स्किन को ठंडक देता है, जलन कम करता है और टैनिंग हटाने में बेहद फायदेमंद है। जिनकी स्किन सेंसिटिव है, उनके लिए यह उबटन बेस्ट है।

3. मसूर दाल और दूध वाला उबटन

सामग्री

  • 2 चम्मच भीगी हुई मसूर दाल
  • 1 चम्मच कच्चा दूध
  • कुछ बूंदें नारियल तेल की

तरीका

भीगी हुई दाल को पीसकर उसमें दूध और तेल मिलाएं। इस पेस्ट से घुटनों पर स्क्रब करें और फिर 15 मिनट के लिए छोड़ दें। बाद में गुनगुने पानी से धो लें। यह उबटन डेड स्किन को हटाकर नई चमकदार त्वचा को बाहर लाता है। नारियल तेल स्किन को मॉइस्चराइज करता है और दूध स्किन टोन को सुधारता है।

घरेलू उबटन से घुटनों को निखारने के साथ रखें ये ज़रूरी बातें ध्यान में

  • हफ्ते में 3 बार लगाएं उबटन
  • धूप में जाने से पहले लगाएं सनस्क्रीन
  • नमी बनाए रखें
Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews