घर पर ही आसानी से उगाएं शिमला मिर्च, बिना झंझट पाएं ताजा स्वाद

Plant Tips: अक्सर लोग अपने घर में टमाटर, हरी मिर्च, भटे आदि आसानी से लगा लेते हैं। लेकिन लोगों को शिमला मिर्च घर पर लगाना मुश्किल लगता है।
plant

Plant Tips: लोगों को अपने घर में न सिर्फ रंग-बिरंगे फूलों वाले पौधे लगाने का शौक होता है बल्कि कई लोगों को घर में सब्जियां उगाने का भी शौक होता है। अगर आप भी इन्हीं लोगों में से एक है और तरह-तरह की सब्जियां उगाना आपको भी पसंद है तो आज का लेख खासतौर से आपके लिए है।

अक्सर लोग अपने घर में टमाटर, हरी मिर्च, भटे आदि आसानी से लगा लेते हैं। लेकिन लोगों को शिमला मिर्च घर पर लगाना मुश्किल लगता है। क्या आप भी ऐसा ही सोचते हैं कि घर पर शिमला मिर्च लगाना मुश्किल है, तो आप गलत सोच रहे हैं, क्योंकि शिमला मिर्च को भी आसानी से घर पर लगाया जा सकता है। अगर आप जानना चाहते हैं कि शिमला मिर्च को घर पर कैसे उगाया जाता है तो चलिए जानते हैं।

कैसे लगाएं शिमला मिर्च का पौधा (How to plant Capsicum plant)

1. सबसे पहले शिमला मिर्च लगाने के लिए एक मीडियम साइज का गमला चुन लेना है। मीडियम साइज का गमला इसलिए बोला गया है क्योंकि यह गमला ना ज्यादा छोटा होता है जिससे कि इसमें आसानी से शिमला मिर्च का पौधा उग सके और ना ही यह गमला इतना बड़ा होता है कि यह ज्यादा जगह घेरे।

2. अब इस खाली गमले में मिट्टी के साथ थोड़ी वर्मी कंपोस्ट मिलाकर भर दें। किसी भी पौधे को उगाने के लिए गुणवत्ता वाली मिट्टी और वर्मी कंपोस्ट होना जरूरी होता है, क्योंकि जिस तरह चाय पत्ती के बिना चाय नहीं बन सकती, इस प्रकार बिना अच्छी मिट्टी और वर्मी कंपोस्ट के पौधा नहीं लगाया जा सकता।

3. इसके बाद आपको गमले में तीन या फिर चार पकी हुई शिमला मिर्च के बीज सेमी गहराई में रोपना है। इस बात का ध्यान रखें की बीच ज्यादा नहीं बल्कि दो या तीन ही रोपना है।

4. अब इसके बाद में गमले में हल्का पानी डालकर इसे ऐसी जगह पर रखें जहां इसे कम से कम 8 घंटे की धूप मिले। शिमला मिर्च के पौधे को धूप की अधिक आवश्यकता होती है, इसलिए आप इसे छत पर रखें या फिर ऐसी जगह रखें जहां इसे कम से कम 8 घंटे की धूप मिलें।

5. शिमला मिर्च के पौधे को ज्यादा पानी की आवश्यकता नहीं होती है इसे गमले में तब पानी दे जब मिट्टी की नमी आपको सूखती हुई नजर आने लगे।

6. केवल 4 महीने के बाद ही आप अपने घर पर लगाई गई शिमला मिर्च का स्वाद चख सकते हैं। जी हां, 4 महीने के बाद शिमला मिर्च के फल लगने लगेंगे। इस तरह आप केमिकल फ्री शिमला मिर्च का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews