क्या कलम की मदद से लगाना चाहते हैं गुलाब का पौधा? अपनाएं ये आसान स्टेप्स

Rose Plant: यदि आप भी गुलाब का पौधा कलम की मदद से उगाना चाहते हैं, तो यह प्रक्रिया बेहद आसान और प्रभावी है। गुलाब की कलम से पौधा लगाने के लिए कुछ सरल स्टेप्स हैं, जिन्हें अपनाकर आप अपने घर में गुलाब के सुंदर फूल उगा सकते हैं।
Rose Plant

Rose Plant: घर के गार्डन में रंग-बिरंगे फूलों की महक और सुंदरता न सिर्फ वातावरण को और भी खुशनुमा बनाती हैं, बल्कि यह मन को भी शांति और प्रसन्नता का अनुभव कराती हैं। गुलाब का फुल इन सभी में खास स्थान रखता है।

गुलाब के फूल के खेलने से बगीचे के शोभा और भी बढ़ जाती है। जब कभी भी घर में रंग-बिरंगे फूलों वाले पौधे लगाने की बात सामने आती है तो गुलाब के पौधे का जिक्र सबसे पहले होता है। गुलाब का फूल न सिर्फ अपनी सुंदरता से आकर्षित करता है, बल्कि इस प्रेम और सौहार्द का प्रतीक भी माना जाता है। यही कारण है कि इस अक्सर खास अवसरों जैसे की जन्मदिन शादी या सालगिरह पर उपहार के रूप में दिया जाता है।

गुलाब का पौधा (Rose Plant)

अगर आप अपने घर में गुलाब का पौधा लगाना चाहते हैं और बार-बार कोशिश करने के बावजूद वह सूख जाता है, तो चिंता करने की कोई बात नहीं है। इस आर्टिकल में हम गुलाब की कलम से पौधा तैयार करने का एक आसान और शानदार तरीका बता रहे हैं। इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके आप अपने गार्डन, छत या फिर बालकनी में गुलाब के फूल आसानी से उगा सकते हैं।

गुलाब का पौधा लगाने के लिए सबसे अच्छा मौसम

गुलाब का पौधा लगाने के लिए सबसे अच्छा समय पतझड़ के बाद और वसंत ऋतु से पहले का होता है। इस दौरान मौसम ना ज्यादा ठंडा होता है और ना ही ज्यादा गर्म होता है, जिससे पौधे को जड़ पकड़ने में आसानी होती है। इसके अलावा सर्दियां शुरू होने से पहले या दिसंबर महीने में भी गुलाब का पौधा लगाना अच्छा ऑप्शन माना जाता है। इस समय लगाया गया पौधा तेजी से बढ़ता है और सुंदर फूल देता है।

कलम की मदद से कैसे लगाएं पौधा

गुलाब की कलम से पौधा उगना एक आसान और प्रभावी तरीका है, लेकिन इसके लिए कुछ महत्वपूर्ण बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है। सबसे पहले फ्रेश और स्वस्थ कलाम का चयन करें और उसे साफ कैसे से लगभग 6-7 इंच तिरछा कांटे।

कलम के ऊपरी सतह को चाकू या ब्लेड से हल्का छीलकर तैयार करें। फिर गमले में मिट्टी भरकर उसमें 2 इंच गहराई तक कलम को लगा दें और साइड्स को अच्छे से दबा दें।

इससे मिट्टी तने के पास अच्छी तरह से टिक जाती है। आखिर में मिट्टी में हल्का पानी डालें। इस प्रक्रिया से आप अपने गार्डन में या फिर गमले में खूबसूरत गुलाब के पौधे लगा सकते हैं।

इन बातों का रखें ध्यान

गुलाब के पौधे की देखभाल में कुछ खास बातें होती हैं। इसे रोज पानी देने की जरूरत नहीं होती है, सर्दी के मौसम में हफ्ते में एक बार या दो बार और गर्मी में तीन से चार बार पानी डालना पर्याप्त माना जाता है।

पौधे की मिट्टी कोकोपीट और गोबर की खाद से समृद्ध होनी चाहिए, ताकि पौधा अच्छे से बढ़ सके। गुलाब को ऐसी जगह पर रखें जहां सुबह की हल्की धूप आती हो, क्योंकि यह पौधों की वृद्धि के लिए आवश्यक होती है।

मिट्टी की गुड़ाई और समय-समय पर खाद डालने से पौधा स्वस्थ रहता है और कीड़े भी नहीं लगते हैं। इसके अलावा यदि आप पौधे को कीटाणुओं और फंगस से बचाना चाहती हैं, तो मिट्टी में हल्दी का छिड़काव कर सकती हैं।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews