गर्मियों में घर पर ही उगाएं ढेर सारे नींबू, बस रोजाना इस्तेमाल की जाने वाली 1 चीज़ से बढ़ाएं पैदावार

अगर आप चाहते हैं कि आपका नींबू का पौधा गर्मियों में भरपूर फल दे और बाजार से नींबू खरीदने की जरूरत न पड़े, तो बस ये 1 आसान तरीका अपनाइए, नींबू के पौधे की सही देखभाल के लिए इसमें एक खास चीज डालना जरूरी है, जो न सिर्फ इसकी ग्रोथ को बढ़ाएगी बल्कि फलों की संख्या भी दोगुनी कर देगी.
Lemon Plant

घर पर रंग-बिरंगे फूलों वाले पौधे लगाने का शौक़ तो लगभग सभी को होता है, लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जिन्हें घर पर सिर्फ़ रंग-बिरंगे फूलों वाले पौधे लगाना ही अच्छा नहीं लगता है, बल्कि तरह तरह के मौसमी सब्ज़ियों और फलों के पौधे लगाना भी अच्छा लगता है. अब कुछ ही दिनों में गर्मियों का मौसम दस्तक देने वाला है. गर्मियों का मौसम लगभग सभी को पसंद होता है, इस मौसम में लोग ज़्यादा से ज़्यादा तरल पदार्थ और ठंडी चीज़ों का सेवन करते हैं.

इसके चलते गर्मियों के मौसम में नींबू का इस्तेमाल ज़्यादा किया जाता है. लेकिन बार बार बाज़ार से नींबू ख़रीदना बजट पर असर डाल सकता है, क्योंकी जैसे ही गर्मियों का मौसम आता है वैसे ही बाज़ारों में नींबू की डिमांड बढ़ जाती है, और देखते ही देखते क़ीमत भी आसमान छूने लगती है, ऐसे में अगर आप घर पर ही नींबू का पौधा लगाने का विचार कर रहे है, तो यह एक बेस्ट ऑप्शन है.

नींबू का पौधा (Lemon Plant Care)

कई लोगों के मन में यह सवाल आता है, की नींबू का पौधा लगाना तो बेहद आसान होता है लेकिन इसकी देखभाल करना बहुत मुश्किल होता है. कई बार ऐसा होता है कि कुछ दिनों तक नींबू का पौधा फल देता है, लेकिन फिर कुछ दिनों के बाद फल लगना पूरी तरह से बंद हो जाते हैं. इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं सबसे मुख्य कारण हो सकता है ये पोषक तत्वों की कमी, नींबू के पौधे में ज़्यादा से ज़्यादा नींबू पाना चाहते हैं, तो इस बात का ध्यान रखें कि मिट्टी में नाइट्रोजन, फास्फोरस और पोटेशियम की सही मात्रा हो, जब मिट्टी में इन पोषक तत्वों की कमी होती है तो नींबू नहीं लगते हैं. इसके अलावा और क्या क्या किया जा सकता है, आज हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे, तो चलिए जानते हैं.

कैसे लगाएं नींबू का पौधा (How to Grow Lemon Plant Care)

सबसे पहले हम इस बात को जान लेते हैं कि ऐसे क्या क्या कारण है, जिनकी वजह से नींबू के पौधे में फल नहीं आते हैं. जैसा कि हमने आपको बताया कि सबसे मुख्य कारण हो सकता है पोषक तत्वों की कमी, इसके अलावा के दूसरे कारणों की बात की जाए, तो धूप की कमी भी नियमों के पौधों में फला लगने का कारण हो सकती है. इसके अलावा कई लोग नींबू के पौधे को छोटे से गमले में लगा लेते हैं, अगर आप भी ये गलती करते हैं तो इसे सुधारें, नींबू का पौधा लगाने के लिए कम से कम 18 इंच का गमला होना चाहिए, छोटे गमले में फल अच्छे से नहीं लगा पाते हैं. नींबू के पौधे को पानी की अधिक आवश्यकता होती है, इस बात का ध्यान रखें कि नीबू के पौधे की मिट्टी कभी भी सुखी नहीं होनी चाहिए.

इस तरह फर्टिलाइजर बनाएँ

अब बात करें कि नींबू के पौधे के लिए किस तरह का फर्टिलाइजर होना चाहिए, तो इसके लिए आपको बहुत ज़्यादा पैसे ख़र्च करने की आवश्यकता नहीं है न ही ज़्यादा मेहनत करने की आवश्यकता है. गोबर के उपले को छोटा छोटा तोड़ लें, इन्हें पानी में डालकर अच्छी तरह से एक घोल तैयार कर लें. ऐसा करने से गोबर के उपलों के सारे पोषक तत्व पानी में घुल जाएँगे. अब इसे कम से कम 2-3 घंटे के लिए ऐसा ही छोड़ दें. इस तरह से आसानी से घर पर लिक्विड फर्टिलाइजर बनकर तैयार हो जाएगा.

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews