वेज लॉलीपॉप बनाए ऐसे

वेज लॉलीपॉप बनाए ऐसे

जीवनशैली, डेस्क रिपोर्ट। बच्चे अक्सर हरी सब्जियां खाना ही नहीं चाहते है तो आज हम लेकर आए उनके लिए एक जबरदस्त रेसिपी जो पोषक तत्‍वों से भरपूर व पौष्टिक भी जिसे घर पर ही आसानी से बनाकर बच्चों को खिलाया जा सके, वह है वेज लॉलीपॉप, यह स्नैक रेसिपी हल्की, हेल्दी और टेस्‍टी होती है जो बच्‍चों के साथ-साथ आपको भी बहुत पसंद आएगी। जी हां अगर आप भी घर पर बोरिंग बिस्कुट खा-खाकर थक गई हैं और कुछ हेल्‍दी और शानदार खाना चाहती हैं, तो वेज लॉलीपॉप (veg lollipops) चाय के साथ एक स्वादिष्ट स्नैक हो सकता है, आइए जानते है इसकी रेसिपी के बारे में…

यह भी पढ़े…MP कर्मचारी के वेतन-पेंशन पर नई अपडेट, शासकीय विभाग को निर्देश जारी, 25 मार्च तक पूरा करें काम

सामग्री :-
ऑयल – 2 बड़े चम्मच
बारीक कटा प्याज- ¼ कप
बारीक कटी हुई हरी मिर्च- 2
बारीक कटी हुई शिमला मिर्च- ¼ कप
कद्दूकस की हुई गाजर- ¼ कप
उबला और मसला हुआ आलू- 1
कद्दूकस की हुई गोभी- ¼ कप
अदरक-लहसुन का पेस्ट- ½ चम्मच
हल्दी पाउडर- ¼ छोटी चम्‍मच
कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर- ¼ छोटी चम्‍मच
काली मिर्च पाउडर- ¼ छोटी चम्‍मच
जीरा पाउडर- ¼ छोटी चम्‍मच
गरम मसाला पाउडर- ¼ छोटी चम्‍मच
धनिया पाउडर- ¼ छोटी चम्‍मच
चाट मसाला- ¼ छोटी चम्‍मच
नमक- स्‍वादानुसार
चावल का आटा- 3 बड़े चम्मच
ब्रेड क्रम्ब्स- ½ कप
बेसन- 1 बड़ा चम्मच

यह भी पढ़े…MP : राज्य शिक्षा केंद्र ने कलेक्टर्स को जारी किया निर्देश, जल्द पूरा करें काम, शिक्षकों को मिलेगा बड़ा लाभ

ऐसे बनाएं :-
>> पैन में तेल गर्म करें, प्याज, शिमला मिर्च, बींस, गाजर, हरी मिर्च अच्छी तरह से भूनें, नमक गरम मसाला और जीरा पाउडर मिलाएं, कुटी लाल मिर्च और नींबू का रस मिलाएं कुछ मिनट बुनकर सेजवान चटनी अच्छी तरह से मिलाएं, आलू और ब्रेड क्रम्ब्स भी मिला लें, हरा धनिया मिलाकर ठंडा कर लें बाउल में मैदा, नमक और पानी मिलाकर घोल बनाएं, आलू के मिश्रण से छोटे-छोटे अंडाकार लॉलीपॉप बनाएं, एक-एक करके मैदे के घोल में डुबोएं और ब्रेड क्रम्ब्स में लपेटकर गर्म तेल में तले, हर लॉलीपॉप में स्टिक फंसा कर धनिया, पुदीने की चटनी के साथ परोसे।

Disclaimer : आप किसी भी होम रेमेडी, को टेस्ट करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें क्योंकि MPBreakingnews इसकी पुष्टि नहीं करता है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews