इस फूल से दादी-नानी की त्वचा रहती थी हमेशा दमकती, जानें कैसे बनाएं ये फेस पैक

Face Pack: इस खास फूल से दादी-नानी की त्वचा में हमेशा निखार बना रहता था। इसके फेस पैक से त्वचा को प्राकृतिक चमक और ताजगी मिलती है।
Face Pack

Face Pack: हरसिंगार का फूल जिसे ‘नाइट जैस्मिन’ या फिर ‘रात रानी’ भी कहा जाता है। यह एक अद्भुत फूल है, जो बहुत ही खूबसूरत लगता है। यह फूल बहुत ही छोटे-छोटे होते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन फूलों में कई औषधीय गुण पाए जाते हैं। सिर्फ औषधीय गुण ही नहीं बल्कि इन फूलों में कई त्वचा लाभकारी विशेषताएं भी पाई जाती हैं।

पुराने जमाने में दादी और नानी अपनी त्वचा का ख्याल रखने के लिए इस फूल का फेस पैक बनाकर अपनी त्वचा को निखारा करती थी। आज हम आपको इस लेख के द्वारा बताएंगे की कैसे आप केमिकल बेस्ड स्किन केयर प्रोडक्ट से बचकर हरसिंगार के फूलों का फेसपैक बनाकर अपनी त्वचा को निखार सकते हैं, ये फूल के फेस से किसी भी प्रकार का साइड इफेक्ट नहीं होता है, क्योंकि यह एकदम प्राकृतिक है। चलिए जानते हैं कैसे बनाएं हरसिंगार के फूलों का फेस पैक।

हरसिंगार के फूल का फेस पैक बनाने की विधि:

सामग्री:

10-12 हरसिंगार के फूल
एक चम्मच शहद
दो छोटी चम्मच दही

विधि:

1. फेस पैक बनाने के लिए सबसे पहले हरसिंगार के फूलों को अच्छे से धो लें और उनकी पंखुड़ियां को अलग निकाल कर रख लें।

2. अब इन पंखुड़ियां को मिक्सर में अच्छी तरह से पीसकर एक मुलायम पेस्ट तैयार कर लें।

3. अब इस पेस्ट में शहद और दही मिलाएं और उसे अच्छी तरह से मिलकर एक क्रीम के तरह मिश्रण तैयार कर लें।

4. अब इस फेस पैक को अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं और कम से कम 20 से 25 मिनट के लिए लगा रहने दें।

5. जब समय पूरा हो जाए तब हल्के गुनगुने पानी से चेहरे को अच्छी तरह से धो लें।

6. आप इस फेस पैक को सुबह या शाम के समय इस्तेमाल कर सकते हैं और सप्ताह में 2 से 3 बार लगाने से आप जल्द ही इसका परिणाम देख सकते हैं।

हरसिंगार फूल के फेस पैक के फायदे

1. हरसिंगार के फूलों में एंटीसेप्टिक गुण होते हैं जो त्वचा को गंदगी और धूल से साफ करने में मदद करते हैं। यह पोर्स को भी साफ करता है, जिससे त्वचा स्वस्थ और चमकदार बनी रहती है।

2. इसके अलावा इस फूल का प्रयोग त्वचा की जलन और सूजन को कम करने में भी मदद करता है, जिन लोगों की त्वचा काफी सेंसिटिव होती है उनके लिए यह फूल किसी वरदान से कम नहीं है।

3. हरसिंगार के फूल में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो त्वचा की उम्र बढ़ाने के संकेतों को कम करने में मदद करते हैं। यह रिंकल्स और फाइन लाइंस को कम करने में मददगार है।

4. हरसिंगार फूल का फेस पैक त्वचा पर दाग धब्बों को कम करने में मदद करता है, जिससे आपकी त्वचा साफ और चमकदार नजर आती है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews