ठंडी-ठंडी हवा से पौधों की ऐसे करें सुरक्षा, खूब खिलेंगे फूल

जनवरी की ठंड ने बगीचों में खास चुनौती पैदा कर दी है, खासकर जब कोहरा और पाला पौधों को नुकसान पहुंचा सकते हैं. लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि कुछ सरल उपायों से आप अपने पौधों को इन कड़ी परिस्थितियों से बचा सकते हैं.
Plant Care

लोग अपने घरों में रंग-बिरंगे फूलों वाले पौधे लगाने का शौक रखते है. अपने इसी शौक़ के चलते लोग तरह-तरह के पौधे घर में लगा लेते हैं, इतना ही नहीं कई लोग अपने घर में फूलों वाले पौधों के अलावा हरी-भरी सब्ज़ियों और फलों के पौधे भी लगाते हैं. लेकिन जैसे-जैसे मौसम बदलता है वैसे-वैसे पौधों की ज़रूरतें बदल जाती है.

ऐसे में मौसम के अनुसार पौधों का ख्याल रखना बहुत ज़रूरी होता है. अब सर्दियों का मौसम चल रहा है इस मौसम में पौधों की डबल देखभाल करने की ज़रूरत होती. वह लोगों की यह शिकायत रहती है कि अच्छी देखभाल करने के बावजूद भी पौधे मुरझा गए हैं या फिर सूख गए हैं. ठंड के मौसम में ठंडी-ठंडी हवाओं और हवा में नमी की कमी के कारण पौधों को कई प्रकार के नुक़सान झेलने पड़ते हैं. अगर आप चाहते हैं कि सर्दियों के मौसम में आपका पौधा हरा-भरा रहे और ख़ूब सारे उसमें फूल खिले, तो इसके लिए आपको कुछ आसान उपाय अपनाने की आवश्यकता है.

कैसे करें पौधों की देखभाल (Plant Care)

जैसा कि हम सभी जानते हैं कि किसी भी पार्टी की देखभाल करने के लिए पर्याप्त पानी पर्याप्त, पर्याप्त सूरज की रोशनी और नियमित रूप से खाद देना कितना ज़रूरी होता है, लेकिन कई बार इन चीज़ों के बावजूद भी पौधा ठीक से बढ़ नहीं पाता है, ऐसे में हमें यह समझने की ज़रूरत ही पौधे को किस चीज़ की कमी है और इस कारण वह बढ़ नहीं पा रहा है.

मिट्टी की गुड़ाई

मिट्टी की गुड़ाई इस समस्या का प्रभावी समाधान है। नियमित रूप से मिट्टी को ढीला करने से जड़ों तक हवा का प्रवाह सुनिश्चित होता है, जिससे सड़न की संभावना कम हो जाती है। इसके अलावा, गुड़ाई से मिट्टी का जल निकासी बेहतर होता है, जिससे अतिरिक्त पानी जड़ों के आसपास नहीं जमता। यह प्रक्रिया पौधे की सेहत को बढ़ावा देती है और उसकी वृद्धि को प्रोत्साहित करती है।

एप्सम सॉल्ट का करें इस्तेमाल

कई बार पौधों में पानी ज्यादा देने की वजह से जड़ें सड़ने लगती है.इस समस्या से बचने के लिए एप्सम सॉल्ट इस्तेमाल एक बहुत ही अच्छा ऑप्शन हो सकता है. आप इस सॉल्ट की एक चम्मच पौधों में डाल सकते हैं. यह पौधे को ज़रूरी मिनरल्स देता है. जिससे पौधे की ग्रोथ बढ़ती है और वह स्वस्थ रहता है.

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews