पौधों को हरा-भरा बनाएगा बेकिंग सोडा, जानें इस्तेमाल करने का तरीका

बेकिंग सोडा आपके पौधों (Plants) को हरा-भरा बनाए रखने में मदद कर सकता है। इसे सही तरीके से इस्तेमाल करने से पौधों की वृद्धि में सुधार हो सकता है और वे स्वस्थ रह सकते हैं।
gardening

Plants: अक्सर कई लोग अपने घर में तरह-तरह के पौधे लगाते हैं। कुछ लोगों को रंग-बिरंगे फूलों वाले पौधे लगाने का शौक होता है तो कहीं कुछ लोगों को रंग-बिरंगे फूलों वाले पौधों के साथ फल और सब्जियों के पौधे लगाना भी अच्छा लगता है।

पौधे लगाना बहुत आसान होता है लेकिन उनकी देखभाल करना कभी-कभी बहुत मुश्किल हो जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि किचन में पाई जाने वाली कुछ चीजों का इस्तेमाल कर आप पौधों की समस्या को दूर कर सकते हैं और पौधों को स्वस्थ बना सकते हैं, जी हां हम बात कर रहे हैं बेकिंग सोडा की।

बेकिंग सोडा (Baking Soda)

बेकिंग सोडा का इस्तेमाल सिर्फ रसोई तक सीमित नहीं है बल्कि इसका इस्तेमाल बगीचे के लिए भी किया जाता है। बेकिंग सोडा का इस्तेमाल करके आप पौधे में लगने वाले फफूंद को रोक सकते हैं मिट्टी का पीएच स्तर संतुलित कर सकते हैं और कीटों से भी पौधे की रक्षा कर सकते हैं। एक तरीके से यह प्राकृतिक कीटनाशक के रूप में काम करता है।

पौधें में कैसे करें बेकिंग सोडा का इस्तेमाल (How to use Baking Soda in plants)

1. फंगस हटाने के लिए

फंगस पौधों के लिए एक गंभीर खतरा है जो उनके पत्तों और जड़ों को नुकसान पहुंचा कर उन्हें कमजोर बना देता है। बेकिंग सोडा को एक प्राकृतिक फंगीसाइड माना जाता है जो फंगल इंफेक्शन से पौधों की रक्षा करने में मदद करता है। जब हम बेकिंग सोडा का इस्तेमाल पौधे में करते हैं तो यह फंगस के विकास को रोक कर पौधों को स्वस्थ रखता है और उन्हें विभिन्न प्रकार के फंगल रोगों से भी बचाता है।

कैसे करें इस्तेमाल

सबसे पहले इसका इस्तेमाल करने का तरीका जान लेते हैं। एक चम्मच बेकिंग सोडा को 1 लीटर पानी में अच्छी तरह से मिलाएं। इसके बाद इसमें कुछ बूंदें नीम का तेल या लिक्विड साबुन मिलाकर स्प्रे तैयार करें। अब इस मिश्रण को हफ्ते में एक बार अपने पौधों पर छिड़कें। यह फंगस को दूर रखेगा और पौधों को स्वस्थ बनाए रखेगा।

2. मिट्टी का पीएच स्तर बढ़ाने के लिए

मिट्टी का पीएच स्तर पौधों के स्वास्थ्य विकास के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। जब मिट्टी बहुत अधिक अम्लीय होती है। तो पौधे पोषक तत्वों को ठीक से अवशोषित नहीं कर पाते हैं। जिससे उनकी वृद्धि रुक जाती है और वह कमजोर दिखाई पड़ते हैं। बेकिंग सोडा एक प्राकृतिक तरीका है जिसके द्वारा आप मिट्टी के पीएच स्तर को संतुलित कर सकते हैं। बेकिंग सोडा का इस्तेमाल करने से पौधों की जड़े पोषक तत्वों को आसानी से अवशोषित कर पाती है और पौधे स्वस्थ और मजबूत होते हैं।

कैसे करें इस्तेमाल

इसका इस्तेमाल करने के लिए एक चम्मच बेकिंग सोडा को 1 लीटर पानी में अच्छी तरह से मिला लें। इस मिश्रण को मिट्टी में डालें। खासकर उन पौधों के पास जो पीले या कमजोर दिख रहे हैं यह मिट्टी को संतुलित कर पौधों को हरा-भरा बनाने में मदद करेगा और आप कुछ दिनों के बाद देखेंगे की मिट्टी का पीएच लेवल बढ़ गया है।

3. कीड़े और कैटरपिलर के लिए

पौधों में कीड़े और कैटरपिलर पौधों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में बेकिंग सोडा का इस्तेमाल काफी मदद कर सकता है। बेकिंग सोडा और आटा का एक साधारण मिश्रण आपके पौधों को इन कीटों से बचाने में मदद कर सकता है। बेकिंग सोडा और आटे को बराबर मात्रा में मिलाकर पानी के साथ एक गाढ़ा पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को पौधों के आसपास और पत्तियों पर लगाने से कीड़े और कैटरपिलर इनसे दूर रहते हैं। यह मिश्रण कीड़ों के शरीर को सूखा देता है और उनकी मृत्यु का कारण बनता है।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews