यदि कॉकरोच बन चुके हैं परेशानी, तो भगाने के लिए आजमाएं यह घरेलू उपाय  

यदि कॉकरोच बन चुके हैं परेशानी, तो भगाने के लिए आजमाएं यह घरेलू उपाय  

जीवनशैली, डेस्क रिपोर्ट। घर में कॉकरोच (Cockroaches) होना किसी बीमारी से कम नहीं, कॉकरोच अलग-अलग तरीके की बीमारियां फैलाते हैं। अफसर कई कोशिशों के बाद भी घर में कॉकरोच कहीं ना कहीं से पहुंच ही जाते हैं, जिससे काफी ज्यादा परेशानी होने लगती है और कई लोग तो ऐसे होते हैं जिन्हें कॉकरोच देख कर ही डर लगता है। कॉकरोच गंदगी से आकर्षित होते हैं इसलिए यदि अपने घर से कॉकरोच को दूर रखना है, तो घर में सफाई जरूरी है। कभी भी सिंक में बर्तनों को गंदा ना छोड़े, साथ ही अपने कूड़े-करकट को रेगुलर फेके और ध्यान रखें कि आपके फ्लोर पर खाने के टुकड़े ना पड़े हो नहीं तो यह कॉकरोच को आपके घर में दावत दे सकता है। तो आइए जानते हैं कि कैसे आप कॉकरोच को अपने घर से दूर रख सकते हैं या फिर उन से निजात पा सकते हैं।

बेकिंग सोडा और चीनी है कारगार उपाय

लगभग हर किचन में बेकिंग सोडा पाया जाता है यह कॉकरोच को भगाने का एक सही घरेलू उपाय साबित हो सकता है।  बेकिंग सोडा और चीनी का सॉल्यूशन घर से कॉकरोच को दूर भगा सकता है। जहां चीनी कॉकरोच को अपनी तरफ आकर्षित करती है तो वही बेकिंग सोडा इन्हें मारने का काम करता है, इसे छिटने से कॉकरोच से निजात पाया जा सकता है।

यह भी पढ़े…  आ गई Amazon Prime Video की नई सुविधा, अब किराए पर फिल्में देख पाएंगे भारतीय यूजर्स, जाने डीटेल    

नीम और तेज पत्ता किसी से कम नहीं

नीम का इस्तेमाल सदियों से अलग-अलग तरीके से किया जाता है यह सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। लेकिन क्या आपको पता है इससे कॉकरोच को भी अपने घर से दूर रखा जाता है जा सकता है। नीम का पाउडर कॉकरोचों को दूर भगा सकता है, इसका इस्तेमाल आप तेल के तौर पर करें और अलग-अलग जगह पर इसे स्प्रे कर दें।तेज पत्ते से पाउडर को भी कोनों में छीटने से कॉकरोच घर से भाग जाते हैं।

पीपरमेंट तेल का जादू

पिपरमेंट का तेल बहुत ही ज्यादा स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है, लेकिन यदि इसे नमक के पानी के साथ मिलाकर घर में स्प्रे कर दिया जाए तो कॉकरोचों को भी दूर भगाता है।

बाथरूम से ऐसे भगाए कॉकरोच

आप यह सोच रहे होंगे कि बाथरूम से कॉकरोच को कैसे दूर किया जाए तो इसका एक कारगर उपाय है आपका फैब्रिक सॉफ्टनर। फैब्रिक सॉफ्टनर और पानी के मिश्रण से कॉकरोच भाग जाते हैं।

Disclaimer: इस खबर का उद्देश्य केवल शिक्षित करना है। कृपया विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।   

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews