यदि आप भी समझते हैं नींबू के बीज को बेकार, तो जान ले इसके हैरान करने वाले फायदे

यदि आप भी समझते हैं नींबू के बीज को बेकार, तो जान ले इसके हैरान करने वाले फायदे

जीवनशैली, डेस्क रिपोर्ट।  नींबू की जब भी बात हो तो उसका रस ही याद आता है, अक्सर लोग नींबू का इस्तेमाल करते हुए उसके बीजों को छोड़ देते हैं और यदि गलती से भी नींबू के बीज (Lemon seeds) खा ले तो लोग उसे जहरीला भी समझते हैं। लेकिन क्या आपको पता है की नींबू के बीच, पत्ते और रस का इस्तेमाल दवा बनाने में किया जाता है। इससे साफ जाहिर होता है कि नींबू के बीज जहरीले नहीं होते है, इसमें कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो चेहरे, वजन और छोटी-मोटी बीमारियों के लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकते हैं। तो आइए जानते हैं नींबू के बीज के फायदे, जो आपको हैरान भी कर सकते हैं।

यह भी पढ़े… Google Boy: मध्यप्रदेश के 14 महीने के बच्चे ने बनाया वर्ल्ड रिकार्ड, इसके कारनामे से सब हैरान

नींबू के बीज का सेवन करने से शरीर से टॉक्सिक पदार्थ बाहर निकलते हैं, यह हमारे शरीर को साफ करने का काम करता है। इतना ही नहीं इसमें ऐसे पोषक तत्व होते हैं जो सर दर्द और शरीर में होने वाले दर्द से राहत दे सकता है। कई अध्ययन के मुताबिक नींबू के बीज पेट में होने वाले कीड़े को खत्म करने का भी काम करते हैं, तो यदि आपके घर में कोई बच्चा पेट के कीड़ों से परेशान हो तो आप उसे नींबू के बीज का सेवन करवा सकते हैं। पाचन तंत्र को ठीक करने के अलावा या इंफेक्शन को भी ठीक करने का काम करता है। नींबू के बीज candidiasis नाम के बीमारी को ठीक करने में सक्षम माने जाते हैं। इतना ही नहीं जिस तरह नींबू का रस चेहरे पर निखार लाता है और गंदगी को भी साफ करने का काम करता है, उसी तरह नींबू के बीज के भी इस्तेमाल से चेहरे को बहुत फायदा होता है। दाग-धब्बे और पिंपल से छुटकारा दिला सकता है।

नींबू के बीज की सुगंध बहुत अच्छी मानी जाती है जो आपके घर में कीड़े -मकोड़ों को भी दूर करने का काम कर सकती है। इतना ही नहीं यदि आपको पेशाब से जुड़ी समस्या है तो आप नींबू के बीज का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें इतनी ज्यादा एंटीबैक्टीरियल प्रॉपर्टीज होती है कि यह आपकी समस्या का समाधान कर सकता है। यह खास करके उन लोगों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है, जो स्किन की बीमारी से खुद को दूर रखना चाहते हैं, एग्जिमा, इंफेक्शन, खुजली, जलन और नाखूनों में होने वाले इन्फेक्शन को नींबू के बीज से ठीक किया जा सकता है।

Disclaimer: इस खबर का उद्देश्य केवल शिक्षित करना है। कृपया कोई भी कदम उठाने से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews