यदि आप भी है AC के अधिक बिल से परेशान, तो आजमाएं ये आसान उपाय

यदि आप भी है AC के अधिक बिल से परेशान, तो आजमाएं ये आसान उपाय

जीवनशैली, डेस्क रिपोर्ट। गर्मियां शुरू होते ही लोग अपने घरों में AC की रिपेयरिंग करवाने में जुट जाते हैं। इस गर्मी के मौसम में AC का इस्तेमाल लगभग हर घर में किया जाता है, जिससे महीने के आखिरी में लंबी चौड़ी इलेक्ट्रिसिटी बिल भी देखने को मिलती है। सिर्फ AC ही नहीं रेफ्रिजरेटर, सीलिंग फैन, कूलर और अन्य कई गर्मियों के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट का इस्तेमाल इन दिनों किया जाता है, जो जेब पर भी भारी चूना लगाता है। तो आइए जानते हैं आप कैसे अपने AC के बिल पर काबू पा सकते हैं।

Remote की जगह सोर्स से करें बंद

AC का इस्तेमाल करते हुए ध्यान रखें कि आप बिना मतलब AC का इस्तेमाल ना करें। जब भी आप इसका इस्तेमाल ना कर रहे हो तो इसके स्विच को ऑफ करना ना भूले। ज्यादातर देखा जाता है कि हड़बड़ी में लोग सिर्फ रिमोट से ही AC को बंद कर देते हैं, ना कि इसके सोर्स को, जिससे बिजली की खपत बहुत ज्यादा होती है, जो आपके बिजली बिल को बढ़ा सकता है।

यह भी पढ़े… Job: एयरपोर्ट ट्रांसपोर्ट सर्विस में नौकरी का मौका, कुल वैकेंसी 600, जाने अन्य डीटेल 

टाइमर का करें इस्तेमाल

आजकल बाजारों में मिलने वाले सभी AC में टाइमर की सुविधा दी जाती है, जिसका इस्तेमाल आप बिल को कम करने के लिए कर सकते हैं। यदि आप टाइमर सेट करते हैं तो एक्स्ट्रा बिजली की खपत से आप बच सकते हैं और सोते हुए भी आप इसकी बचत कर पाएंगे।

कम Temperature से नहीं है कोई फायदा

ज्यादातर लोगों का मानना होता है कि AC के टेंपरेचर को जितना कम किया जाए, यह उतनी ही ज्यादा ठंडक देती है।  लेकिन हम आपको बता दें कि यदि आप ऐसा सोचते हैं, तो आप गलत हैं। एक मानव शरीर के लिए से 24 डिग्री टेंपरेचर सही होता है और यदि आप इससे कम AC टेंपरेचर को करते हैं तो इससे आपके ही बिजली की खपत बढ़ रही है।

AC ऑन करने से पहले करें ये काम

जब भी आप चलाए तो सीलिंग फैन की स्पीड को कम रखें क्योंकि AC के इस्तेमाल से आपका कमरा पहले से ही ठंडा हो रहा होगा और जैसे ही आपका रूम ठंडा हो जाए, आप पंखे को ऑन कर सकते हैं। इससे सारी ठंडी हवा आपके पूरे रूम में फैल जाएगी जिससे बिजली की खपत भी कम होगी। साथ ही अपने कमरे से गर्म हवा को बाहर निकाल दें, AC ऑन करने से पहले दरवाजे खिड़कियों को खोलना ना भूले। अपने AC की मरम्मत हमेशा करवाते रहें इससे आपके AC की क्वालिटी हमेशा अच्छी रहेगी और बिजली की खपत भी कम होगी। इस्तेमाल करते वक्त ध्यान रखे की आपके रूम से ठंडी हवा बाहर ना जाए।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews