सर्दियों में पार्टी के लिए होना है तैयार, इन टिप्स को करें फॉलो, मिलेगा फैशनेबल लुक

सर्दियों में पार्टी के लिए होना है तैयार, इन टिप्स को करें फॉलो, मिलेगा फैशनेबल लुक

Winter Wedding Outfits : इन दिनों सर्दी का कहर जारी है। इसके साथ ही शादियों का सीजन भी चल रहा है। हर दिन जमकर शादियां हो रही है। जिसके लिए महिलाओं को ड्रेसिंग कलेक्शन के लिए काफी सोच-विचार करना पड़ता है क्योंकि ठंड का मौसम है। ऐसे में खुद को बचाते हुए फैशनेबल लुक देना लड़कियों के लिए काफी चुनौती पूर्ण रहता है। ऐसे में वह तरह-तरह के स्टाइल्स को फॉलो करती हैं। इसके लिए वह इंटरनेट पर खुद को स्टाइलिश बनाने के लिए तरह-तरह के पोस्टर्स को देखते हैं या फिर एक्ट्रेस को फॉलो करती हैं। ऐसे में आज हम आपक कुछ टिप्स बताते हैं, जिसे आप विंटर वेडिंग और पार्टी में वेयर कर सकती हैं। इसके लिए आपको ज्यादा सिर दर्द लेने की जरूरत नहीं है। बस थोड़ा सा एक्सपेरिमेंट करने की आवश्यकता है, जिससे आप रॉक लगेंगे।

Best Spring Outfit

फैशनेबल स्वेटर

साड़ी को स्वेटर के साथ बहुत अच्छा लगता है, जो आपको गर्म भी रखता है। यह एक मॉडर्न और आरामदायक लुक देता है। स्वेटर का चयन करते समय आपको ध्यान देना होगा कि इसका फिट ठीक होना चाहिए ताकि वह साड़ी के साथ सही तरीके से मिले। साथ ही आपको स्टाइलिश स्वेटर का चयन करना होगा जो साड़ी के फैब्रिक और रंग के साथ मेल खाता हो। इससे न केवल आपका लुक मॉडर्न और दूसरों से अलग दिखेगा, बल्कि आपको ठंड से भी बचाए रखेगा।

वूलन जैकेट

वूलन जैकेट लहंगा या साड़ी के साथ एक बहुत ही शानदार और अनोखा लुक बनाएगा। बता दें कि वूलन जैकेट न केवल गर्म रखती है बल्कि आपके एंब्रॉयडरी वर्क वाले लहंगे या साड़ी को भी और खास बना देती है। अगर आप लहंगे के साथ जैकेट पहन रही हैं, तो साड़ी के साथ भी आप इस कॉम्बिनेशन को प्रयोग कर सकती हैं।

लॉन्ग कोट

आप लॉन्ग कोट को कुर्ता-पाजामा या लॉन्ग ड्रेस के साथ पहन सकती हैं, जो आपको स्टाइलिश लुक प्रदान करेगा। यह आपको एक मॉडर्न टच देता है। यह न केवल स्टाइलिश लगता है बल्कि सर्दियों में आपको गर्म भी रखता है। बता दें कि यह सेलिब्रिटीज़ ट्रेंड है, जिसे फॉलो करके आप औरों से अलग दिखेंगी। इसे ट्राइ करके देखें।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना अलग-अलग जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की जानकारी की पुष्टि नहीं करता है।)

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews